CG : अगले 3 दिनों तक गरज-चमक, वज्रपात और आंधी-तूफान का दौर जारी रहने की संभावना …

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तरी और मध्य क्षेत्रों के एक-दो स्थानों पर मेघगर्जन दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले 3 दिनों तक गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवाओं का दौर जारी रहने की संभावना है। इसके बाद इसमें कमी आएगी। वहीं अगले 3 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा, तत्पश्चात आगामी 2 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। बारिश के आंकड़ों के अनुसार अमलीपदर में 3 सेमी, दोरनापाल, सुकमा और मुकडेगा में 2-2 सेमी तथा घरघोड़ा और कोंटा में 1-1 सेमी वर्षा हुई।

kgnews

Recent Posts

CG : थाना प्रभारी ने शराब जब्ती के बाद कोचिया के साथ कर लिया सेटिंग, सस्पेंड …

CG : थाना प्रभारी ने शराब जब्ती के बाद कोचिया के साथ कर लिया सेटिंग, सस्पेंड …

रायपुर/अभनपुर। अवैध शराब कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने में नाकाम रहने और संदिग्ध आचरण प्रदर्शित…

4 minutes ago
CG : खाद्य तेल स्टॉक वाली दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान …

CG : खाद्य तेल स्टॉक वाली दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान …

बिलासपुर। नगर के व्यापार विहार स्थित खाद्य तेल थोक दुकान में सुबह-सुबह भीषण आग लग…

8 minutes ago
CG : प्रति एकड़ 2 बोरी यूरिया और 1-1 बोरी डीएपी ले सकेंगे किसान …

CG : प्रति एकड़ 2 बोरी यूरिया और 1-1 बोरी डीएपी ले सकेंगे किसान …

बलौदाबाजार। खरीफ वर्ष 2026-27 हेतु खेती के लिये जिले के सहकारी समितियो में खाद एवं…

13 minutes ago
CG : लक्ष्मी साहू को नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल के रजिस्ट्रार की जिम्मेदारी …

CG : लक्ष्मी साहू को नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल के रजिस्ट्रार की जिम्मेदारी …

रायपुर। राज्य सरकार ने लक्ष्मी साहू (रामटेके) को छत्तीसगढ़ नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल का रजिस्ट्रार नियुक्त…

35 minutes ago
CG : बिना देखें वंदे मातरम नहीं गा पाएंगे छग के मंत्री : भूपेश बघेल …

CG : बिना देखें वंदे मातरम नहीं गा पाएंगे छग के मंत्री : भूपेश बघेल …

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई…

38 minutes ago
CG : महिला विधायक रेत उत्खनन रोकने आधी रात पहुंच गई खदान …

CG : महिला विधायक रेत उत्खनन रोकने आधी रात पहुंच गई खदान …

कांकेर। जिले के भानुप्रतापपुर क्षेत्र में धड़ल्ले से जारी अवैध रेत उत्खनन को लेकर कांग्रेस…

43 minutes ago