छत्तीसगढ़

CG : अग्निवीर भर्ती रैली 2026 : सीईई में सफल अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी, जनवरी में धमतरी में होगा चयन का महाआयोजन

एमसीबी, भारतीय सेना द्वारा अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा यानी कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (सीईई) में सफल अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। इन सफल अभ्यर्थियों के लिए जनवरी 2026 में छत्तीसगढ़ राज्य में अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर द्वारा दी गई है।
उल्लेखनीय है कि भारतीय सेना की ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा का आयोजन 30 जून से 10 जुलाई 2025 के मध्य किया गया था। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही आगामी चरणों में शारीरिक दक्षता परीक्षा, चिकित्सकीय परीक्षण तथा अन्य भर्ती प्रक्रियाओं में सम्मिलित होने के पात्र होंगे। ऐसे सभी योग्य अभ्यर्थियों के लिए अब प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं।


सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य के सभी 33 जिलों के पुरुष उम्मीदवारों के लिए अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन 10 जनवरी से 24 जनवरी 2026 तक जिला धमतरी स्थित इंडोर स्टेडियम में किया जाएगा। इस भर्ती रैली के माध्यम से पात्र अभ्यर्थियों का चयन भारतीय सेना के विभिन्न पदों के लिए किया जाएगा। भर्ती रैली के दौरान अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर तथा अग्निवीर ट्रेड्समैन श्रेणियों के अंतर्गत कक्षा आठवीं एवं कक्षा दसवीं उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। रैली में केवल वही उम्मीदवार भाग लेने के लिए पात्र होंगे, जिन्होंने भारतीय सेना की ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त की है।


सेना भर्ती कार्यालय ने जानकारी दी है कि भर्ती रैली में सम्मिलित होने के लिए योग्य अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त अभ्यर्थियों की पंजीकृत ई-मेल आईडी पर भी प्रवेश पत्र भेजे गए हैं। भर्ती प्रक्रिया के दौरान सभी उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड, निर्धारित शैक्षणिक प्रमाण पत्र, अन्य आवश्यक दस्तावेज तथा आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर साथ लाना अनिवार्य होगा। निर्धारित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने की स्थिति में अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया में सम्मिलित होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।


भर्ती से संबंधित किसी भी प्रकार की अतिरिक्त जानकारी अथवा स्पष्टीकरण के लिए अभ्यर्थी सेना भर्ती कार्यालय, नया रायपुर से संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए 0771-2965212 एवं 0771-2965214 संपर्क नंबर जारी किए गए हैं।
सेना भर्ती कार्यालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी एवं योग्यता आधारित है। भारतीय सेना ने सभी अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी से सतर्क रहने तथा किसी भी दलाल, एजेंट या बिचौलिए के बहकावे में न आने की सख्त सलाह दी है।

kgnews

Recent Posts

मानसून 2026 की जल्द दस्तक! कल केरल पहुंच सकता है दक्षिण-पश्चिम मानसून, मौसम अनुकूल

मानसून 2026 की जल्द दस्तक! कल केरल पहुंच सकता है दक्षिण-पश्चिम मानसून, मौसम अनुकूल

रायपुर  रायपुर मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक बीके चिंधालोरे ने बताया कि केरल में हर…

3 hours ago
वक्फ बोर्ड स्कॉलरशिप से 850 छात्रों को मिला सहारा, CM बोले- शिक्षा ही बदलाव की ताकत

वक्फ बोर्ड स्कॉलरशिप से 850 छात्रों को मिला सहारा, CM बोले- शिक्षा ही बदलाव की ताकत

भोपाल  भोपाल के रवींद्र भवन में सोमवार को मध्यप्रदेश राज्य वक्फ बोर्ड का राज्य स्तरीय…

3 hours ago
त्विषा केस: सास की अग्रिम जमानत पर सुनवाई अब 27 मई को, हाईकोर्ट ने दिया समय

त्विषा केस: सास की अग्रिम जमानत पर सुनवाई अब 27 मई को, हाईकोर्ट ने दिया समय

भोपाल  भोपाल के बहुचर्चित त्विषा शर्मा की दहेज हत्या के अपराध में आरोपी सास तथा…

3 hours ago
MP का यह एयरपोर्ट जल्द जुड़ेगा दुनिया से, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए सर्वे शुरू

MP का यह एयरपोर्ट जल्द जुड़ेगा दुनिया से, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए सर्वे शुरू

भोपाल भोपाल का राजा भोज एयरपोर्ट "इंटरनेशनल एयरपोर्ट" के रूप में जाना जाता है। पिछले…

3 hours ago
रायपुर : बहुप्रतीक्षित माँग पूरा होने से कोरबावासियों को मिलेगा बेहतर आवागमन की सुविधा: मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर : बहुप्रतीक्षित माँग पूरा होने से कोरबावासियों को मिलेगा बेहतर आवागमन की सुविधा: मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर : बहुप्रतीक्षित माँग पूरा होने से कोरबावासियों को मिलेगा बेहतर आवागमन की सुविधा: मंत्री…

3 hours ago
नरोत्तम मिश्रा की बढ़ सकती है सियासी भूमिका, BJP प्रदेश प्रभारी की बैठक से अटकलें तेज

नरोत्तम मिश्रा की बढ़ सकती है सियासी भूमिका, BJP प्रदेश प्रभारी की बैठक से अटकलें तेज

दतिया   मध्य प्रदेश में दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है।…

4 hours ago