छत्तीसगढ़

CG : अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर सुशासन दिवस : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

रायपुर। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर 25 दिसंबर को मनाए जा रहे सुशासन दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों और सुशासन के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक रहा है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अटलजी केवल एक महान राजनेता ही नहीं थे, बल्कि वे संवेदनशील कवि, दूरदर्शी विचारक और जनकल्याण को सर्वोपरि रखने वाले प्रधानमंत्री भी थे। उनके नेतृत्व में देश ने सुशासन, पारदर्शिता और विकास की नई दिशा प्राप्त की। “अंत्योदय” की भावना के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का उनका दृष्टिकोण आज भी शासन की नीतियों का मूल आधार बना हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार अटलजी के विचारों से प्रेरणा लेकर सुशासन को जन-जन तक पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। प्रशासनिक सुधार, पारदर्शी व्यवस्था, समयबद्ध सेवाएं और जनविश्वास की पुनर्स्थापना सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सुशासन दिवस केवल स्मरण का अवसर नहीं, बल्कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने और जवाबदेह शासन का संकल्प लेने का दिन भी है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे अटल बिहारी वाजपेयी के आदर्शों को अपने जीवन और कार्यशैली में अपनाएं तथा राष्ट्र व प्रदेश के समावेशी विकास में सक्रिय सहभागी बनें।

kgnews

Recent Posts

CG : छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: पांच नए मेडिकल कॉलेजों को NMC की मंजूरी …

CG : छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: पांच नए मेडिकल कॉलेजों को NMC की मंजूरी …

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। नेशनल मेडिकल…

6 minutes ago
CG : डबल इंजन सरकार में चिकित्सा शिक्षा का ऐतिहासिक विस्तार: CM साय …

CG : डबल इंजन सरकार में चिकित्सा शिक्षा का ऐतिहासिक विस्तार: CM साय …

रायपुर। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) से गीदम (दंतेवाड़ा), कुनकुरी (जशपुर), मनेन्द्रगढ़, जांजगीर-चांपा एवं कबीरधाम में…

10 minutes ago
CG : माना के राय पब्लिक स्कूल में हादसा, क्लास में छात्र के ऊपर गिरा पंखा …

CG : माना के राय पब्लिक स्कूल में हादसा, क्लास में छात्र के ऊपर गिरा पंखा …

रायपुर। राजधानी रायपुर के माना थाना क्षेत्र स्थित राय पब्लिक स्कूल में बड़ी लापरवाही का…

13 minutes ago
CG : धमतरी की नई पुलिस कप्तान बनीं भावना पांडेय ने लिया पदभार …

CG : धमतरी की नई पुलिस कप्तान बनीं भावना पांडेय ने लिया पदभार …

धमतरी। जिले की नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय (भा.पु.से.) ने मंगलवार को विधिवत रूप से…

16 minutes ago
CG विधानसभा मानसून सत्र की शुरुआत, सीएम साय ने डॉ. तीजन बाई को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, बताया सांस्कृतिक पहचान

CG विधानसभा मानसून सत्र की शुरुआत, सीएम साय ने डॉ. तीजन बाई को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, बताया सांस्कृतिक पहचान

रायपुर. विधानसभा मानसून सत्र के पहले दिन की कार्यवाही की शुरुआत पंडवानी गायिका डॉ. तीजन…

19 minutes ago