अंबिकापुर , विकासखण्ड मैनपाट के ग्राम उरंगा-बरिमा में छत्तीसगढ़ मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा अधिग्रहित भूमि के फसल क्षति मुआवजा वितरण से संबंधित प्रकाशित समाचार को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है।
दैनिक समाचार पत्र में मुआवजा वितरण में कथित अनियमितताओं संबंधी खबर प्रकाशित होने के बाद कलेक्टर अजीत वसंत ने त्वरित संज्ञान लेते हुए मामले की निष्पक्ष जाँच हेतु जिला स्तरीय दल का गठन किया है।
जाँच दल में शामिल अधिकारी
सुनील कुमार नायक, अपर कलेक्टर, सरगुजा अध्यक्ष, अनिल कुमार साहू, खनिज अधिकारी सदस्य, तेजू यादव, सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख दृ सदस्य, हूल सिंह, राजस्व निरीक्षक सदस्य,राहुल सिंह, राजस्व निरीक्षक सदस्य । कलेक्टर ने जाँच दल को निर्देश दिए गए हैं कि ग्राम उरंगा-बरिमा के फसल क्षति मुआवजा प्रकरणों की विस्तृत जाँच कर एक सप्ताह के भीतर प्रतिवेदन कलेक्टर कार्यालय में प्रस्तुत करें।
रायपुर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा…
रायपुर किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को…
भोपाल इंदौर जिले के थाना खजराना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर कार्रवाई…
रायपुर किसी भी परिवार के लिए अपना सुरक्षित और पक्का घर केवल चार दीवारों का…
भोपाल देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प के तहत महिला एवं बाल…
रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…