छत्तीसगढ़

CG : अनियंत्रित होकर पलटा पिकअप : बुजुर्ग की मौत, 15 घायल…

कोरबा जिले के लेमरू थाना क्षेत्र में एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। वहीं करीब 15 घायल हो गए। इसके बाद राहगीरों  की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसमें से 5 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, बीते सोमवार को परिवार में ही बेटी रानी कुमारी की शादी हुई है। बेटी को लेने के लिए रीति-रिवाज के साथ गांव और परिवार वालों के साथ एक पिकअप में 40 लोग सवार होकर सतरेंगा से चौथिया जाने के लिए निकाले थे। तभी  गांव से महज 1 किलोमीटर आगे निकले ही थे कि अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पिकअप पलट गया। इस हादसे में 70 वर्षीय कोदो राम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं करीब 15 घायल हो गए। इसके बाद राहगीरों  की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसमें से 5 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे में घायल हुए लोगों में महिला, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हैं।

मृतक कोदो राम के दामाद इतवार सिंह ने बताया कि, चौथिया जाने के लिए सभी एक पिकअप वाहन में सवार होकर झाबर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि, पिकअप वाहन का चालक शराब के नशे था। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई।

kgnews

Recent Posts

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी…

57 minutes ago
दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से

भोपाल प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ ही पशुपालकों को आर्थिक रूप…

1 hour ago
“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्यव्यापी साइबर सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान"सेफ क्लिक 2.0"के अंतर्गत प्रदेश की…

1 hour ago
हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

महासमुंद जिले में देर रात से जारी मूसलाधार बारिश का असर अब जनजीवन पर दिखाई…

2 hours ago
आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

रायपुर गुणवत्तापूर्ण पौधों से बढ़ रही आय और आत्मनिर्भरता छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान”…

2 hours ago
चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

रायपुर  विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दीर्घकालिक रणनीति, सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा…

2 hours ago