छत्तीसगढ़

CG : अपर कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर पोषण रथ को किया रवाना

गांव-गांव पहुंचकर गर्भवती, शिशुवती व बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए करेगा जागरूकता

कोरिया , पोषण पखवाड़ा (08 अप्रैल से 22 अप्रैल) के अंतर्गत आज जिला कलेक्टोरेट परिसर से पोषण रथ को अपर कलेक्टर अरुण कुमार मरकाम द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह रथ जिले के दूरस्थ गांवों में पहुंचकर गर्भवती महिलाओं, शिशुवती माताओं, 5 वर्ष तक के बच्चों तथा एनीमिया व कुपोषण से पीड़ित लोगों को स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूक करेगा।

पोषण रथ के माध्यम से आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के सहयोग से उचित पोषण, शिशु देखभाल, मातृ स्वास्थ्य और संतुलित आहार के बारे में जानकारी दी जाएगी। साथ ही विटामिन, प्रोटीन, टीका सहित स्वास्थ्यवर्धक आहार व दवाइयों के उपयोग से संबंधित सलाह भी दी जाएगी।

रथ को रवाना करते हुए अपर कलेक्टर अरुण मरकाम ने कहा, यह पहल निश्चित रूप से गांव-गांव में पोषण संबंधी जागरूकता बढ़ाएगी और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य की दिशा में प्रेरित करेगी। इस अवसर महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

रायपुर  छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा…

2 hours ago
तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

रायपुर  किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को…

2 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

भोपाल इंदौर जिले के थाना खजराना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर कार्रवाई…

2 hours ago
पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

रायपुर किसी भी परिवार के लिए अपना सुरक्षित और पक्का घर केवल चार दीवारों का…

3 hours ago
झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

भोपाल  देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प के तहत महिला एवं बाल…

3 hours ago
ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…

3 hours ago