छत्तीसगढ़

CG : अबूझमाड़ ईलाके में दिख रहा बस्तर ओलंपिक का उत्साह

रायपुर, बस्तर संभाग के सभी जिलों में इन दिनों बस्तर ओलिंपिक का आयोजन हो रहा है। अबूझमाड़ जैसे बेहद पिछड़े ईलाके में भी बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक बस्तर ओलंपिक में हिस्सा ले रहे है। बस्तर ओलंपिक के शुभंकर मस्कट वनभैंसा और पहाड़ी मैना सबच्चें, युवा और आम नागरिक को आकर्षित हो रहे है।

बस्तर ओलंपिक के आयोजन के तहत प्रथम चरण में 6 नवम्बर से 16 नवम्बर तक विकासखण्ड स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है। दूसरे चरण में 19 नवम्बर से 26 नवम्बर तक जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। इसके बाद अंतिम चरण में संभाग स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। बस्तर ओलंपिक में युवा खो-खो, कब्बडी, बालीबाल, ऊंची कूद, तवाफेक, फुटबाल, गोलाफेक, तीरदांजी, बैडमिन्टन जैसे खेलों का आयोजन किया जा रहा है।

बचपन की यादें हो रही ताजा
बस्तर ओलंपिक में ऐसे खेल शामिल किए गए है जिसे ग्रामीणजन हमेशा से गांवों में खेलते आएं है। ग्रामीण परिवेश से जुड़े खेल होने के कारण बिना किसी हिचक के इन खेलों में उत्साह के साथ शामिल हो रहे है। इन आयोजनों में स्कूली बच्चों, ग्रामीण महिलाओं और बुजुर्गाे को भी आनंद मिल रहा है। विशेषकर बुजुर्गाे को अपने स्कूली जीवन और बचपन की याद ताजा हो रही है।

बस्तर ओलंपिक सराहनीय पहल
नारायणपुर के बोरावण्ड गांव के खिलाड़ी जयसिंह, रजनु यादव और उनके साथियों ने बस्तर ओलंपिक में अपने खेल को निखारने के इस अवसर के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया और उन्होंने कहा कि अबूझमाड़ के सुदूर पहुंचविहीन गांव के प्रतिभावान युवाओं की खेल प्रतिभा को निखारने के लिए यह उनकी सराहनीय पहल है। उन्होंने बताया कि कबड्डी पुरुष वर्ग में उनकी टीम ने विकासखंड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिसके लिए उन्हें ट्रॉफी, मेडल और टीम को ड्रेस प्रदान किया गया। जिला स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार है।

अबूझमाड़ अंचल में आ रहा बदलाव
बस्तर ओलंपिक में शामिल हो रहे खिलाड़ियों ने बताया कि अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षा और आधारभूत सुविधाओं में लगातार सुधार हो रहा है। इस क्षेत्र में माओवादी घटनाओं में कमी आई है और लोगों का जीवन स्तर भी बेहतर हो रहा है। अबूझमाड़ के संवेदनशील इलाकों में सड़क, बिजली, पानी, आंगनबाड़ी केंद्र, स्कूल और उप-स्वास्थ्य केंद्र जैसी बुनियादी सुविधाएं बड़ रही हैं। ईरकभट्टी, मसपुर और गारपा जैसे दूरस्थ गांवों तक अब पक्की सड़कें बन चुकी हैं, जिससे इन गांवों के निवासियों को शहरों और बाजारों से जोड़ने में आसानी हो रही है। नारायणपुर से गारपा और मसपुर तक बस सेवाओं की शुरुआत भी इस क्षेत्र के विकास में एक अहम कदम है, जिससे लोगों को यातायात में सहूलियत मिल रही है।

kgnews

Recent Posts

मोहला : किसान हितैषी योजनाओं से टोमन साहू की संवरी खेती

मोहला : किसान हितैषी योजनाओं से टोमन साहू की संवरी खेती

- राष्ट्रीय कृषि विकास एवं राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना से हुआ अतिरिक्त आय- खाद-बीज की…

24 seconds ago
राजनांदगांव : जिला पंचायत -शिक्षा स्थाई समिति की बैठक 9 जून को

राजनांदगांव : जिला पंचायत -शिक्षा स्थाई समिति की बैठक 9 जून को

राजनांदगांव । जिला पंचायत -शिक्षा स्थाई समिति की बैठक 9 जून 2026 को दोपहर 3.30…

35 minutes ago
राजनांदगांव : नगर पालिका एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम व उप निर्वाचन

राजनांदगांव : नगर पालिका एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम व उप निर्वाचन

- जिले में मतदान शांतिपूर्वक संपन्नराजनांदगांव । राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर पालिकाओं एवं त्रिस्तरीय…

38 minutes ago
राजनांदगांव : नगर पालिक निगम द्वारा नागरिकों की सुविधा के लिए किए जा रहे निरंतर कार्य

राजनांदगांव : नगर पालिक निगम द्वारा नागरिकों की सुविधा के लिए किए जा रहे निरंतर कार्य

- हरियाली संरक्षण से लेकर स्वच्छता और आधारभूत सुविधाओं का किया जा रहा सुदृढ़ीकरण- ग्रीष्म…

40 minutes ago
बस्तर में समय से पहले पहुंच सकता है मानसून, हवाओं की रफ्तार पर टिकी आगे बढ़ने की चाल

बस्तर में समय से पहले पहुंच सकता है मानसून, हवाओं की रफ्तार पर टिकी आगे बढ़ने की चाल

जगदलपुर. भीषण गर्मी के बीच बस्तरवासियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। इस…

44 minutes ago