रायपुर । अभनपुर में 7 जुआरी गिरफ्तार किए गए है। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना अभनपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम खोरपा स्थित नाला के पास कुछ व्यक्ति ताशपत्ती से रूपयों का हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना अभनपुर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान में जाकर रेड कार्यवाही किया गया।
रेड कार्यवाही के दौरान जुआ खेलते 07 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी रकम 1,02,900/-रूपये, ताशपत्ती, 07 नग मोबाईल फोन, 07 नग मोटर सायकल तथा 01 नग क्रेटा कार जुमला कीमती लगभग 11,00,000/- रूपये जप्त कर जुआरियों के विरूद्ध थाना अभनपुर में अपराध क्रमांक 84/25 धारा 13 जुआ एक्ट एवं धारा 3(2) छत्तीसगढ राज्य जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। कार्यवाही में अभिषेक चतुर्वेदी (परि. भा.पु.से.) थाना प्रभारी अभनपुर, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश पाण्डेय, उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह कंवर, मुकेश सोरी, सउनि. शंकर लाल ध्रुव, प्र.आर. आशीष त्रिवेदी, संतोष वर्मा, वीरेन्द्र भार्गव, जसवंत सोनी, आर. धनेश्वर कुर्रे, राकेश सोनी, तुकेश निषाद, अभिषेक सिंह, शिवम द्विवेदी, प्रवीण मौर्य तथा थाना अभनपुर से प्र.आर. सुभान खान की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।
रायपुर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आमजनो की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से…
भोपाल भोपाल जिले के थाना अशोका गार्डन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…
रायपुर भारत सरकार के केबिनेट सचिव डॉ. टी.व्ही.सोमनाथन ने आज नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंस…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज बिलासपुर प्रवास के दौरान…
रायपुर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने प्रदेशवासियों से पर्यावरण…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के प्रशिक्षण तंत्र की उत्कृष्ट परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पुलिस प्रशिक्षण…