अम्बिकापुर छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा संचालित की जाने वाली हाई स्कूल मुख्य परीक्षा में 17 मार्च 2025 को सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा 75 परीक्षा केन्द्रों में संपन्न हुई। कलेक्टर सरगुजा द्वारा गठित उड़नदस्ता दल द्वारा शा.उ.मा.वि. उलकिया, पेटला एवं राजापुर तथा जिला शिक्षा अधिकारी अम्बिकापुर से गठित दल द्वारा शा.उ.मा.वि. सुखरी, कन्या शिक्षा परिसर, सरगंवा एवं केदारपुर का निरीक्षण किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि सभी केन्द्रों में परीक्षा शांतिपूर्वक संचालित हुई। परीक्षा में पंजीकृत दर्ज संख्या 9328 में से 9009 उपस्थित पाए गए एवं 319 अनुपस्थित रहे।
रायपुर बिलासपुर संभागायुक्त सुनील जैन ने शुक्रवार को जांजगीर-चांपा कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों…
भोपाल राज्य शासन द्वारा ओरछा हेरिटेज विज़न के अनुरूप परियोजनाओं की कॉनफॉर्मिटी सुनिश्चित किए जाने…
रायपुर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने रायगढ़ प्रवास के दौरान आज अपने…
रायपुर वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर वन अपराधों की जांच प्रक्रिया को बनाया…
रायपुर मुख्य सचिव विकास शील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल…
रायपुर ‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरित भविष्य का संकल्प होगा और मजबूत…