छत्तीसगढ़

CG : अवैध कटाई रोकने गए वनरक्षक की फाड़ी वर्दी, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बलरामपुर रामनुजगंज चांदो रेंज के अंतर्गत सोनबरसा जंगल में अवैध कटाई दंपति द्वारा की जा रही थी वन विभाग को सूचना मिली तो देर शाम वन विभाग की टीम मौके पर पहुची तो दंपति के द्वारा मौके पर गए वनरक्षक एवं अन्य वन कर्मियों पर टांगी फेक कर मारने  का प्रयास किया वहीं वनरक्षक की वर्दी फाड़ते हुए गाली गलौज किया गया मामले की शिकायत वनरक्षक के द्वारा चांदो थाने में की गई।जिस पर आरोपी के विरुद्ध  132,296,235, 231 भारतीय न्याय विधान के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

जानकारी के अनुसार चांदो वन परिक्षेत्र के अंतर्गत करचा बीट के सोनबरसा जंगल में अनिल कोरवा पिता लरंगसाय उम्र 45 वर्ष एवं उसकी पत्नी फुलमानिया उम्र 35 वर्ष के द्वारा अवैध कटाई की सूचना वन विभाग को मिली तो वन विभाग की टीम वनरक्षक लालमति सोनवानी के नेतृत्व में रात्रि 8:30 के करीब कटाई वाले स्थल में टार्च लेकर पहुंचे टार्च की रोशनी से जब नजदीक गए तो टांगी से हमला करने का प्रयास किया गया।वनरक्षक के द्वारा हो हल्ला करने पर अन्य वनकर्मी जो कुछ दूरी में थे दौड़कर नजदीक आए तब तक अनिल कोरवा के द्वारा वनरक्षक की वर्दी फाड़ते हुवे। गाली गलौज की गई जिसकी शिकायत वनरक्षक के द्वारा चकन्दों चौकी में की गई वनरक्षक के शिकायत पर अनिल कोरवा के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया।

चांदो चौकी प्रभारी भूपेंद्र साहू ने बताया कि वनरक्षक के रिपोर्ट शासकीय कार्य में बाधा एवं शासकीय सेवक के हुज्जतबाजी करने की लिए भारतीय न्याय विधान के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।चांदो वन परिक्षेत्र अधिकारी अमूल रतन राय ने बताया कि सोनबरसा जंगल में अवैध कटाई की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी। वनरक्षक के साथ वन भूमि पर अवैध कटाई कर रहे व्यक्ति के द्वारा वर्दी फाड़ा गया एवं अभद्र व्यवहार किया गया। जिसके द्वारा वन भूमि पर अवैध कटाई की जा रही थी उस पर पूर्व में 17 फरवरी को भी वन अपराध दर्ज कर कोर्ट चालान किया गया था।

kgnews

Recent Posts

CG : सुरक्षा गार्ड पर हमला, विशाल मेगा मार्ट के पार्किंग साइड में वारदात …

CG : सुरक्षा गार्ड पर हमला, विशाल मेगा मार्ट के पार्किंग साइड में वारदात …

जगदलपुर। शहर के धरमपुरा स्थित विशाल मेगा मार्ट में कार पार्किंग को लेकर हुए विवाद…

25 minutes ago
CG : पक्षियों पर आसमानी बिजली गिरी, 6 की मौत …

CG : पक्षियों पर आसमानी बिजली गिरी, 6 की मौत …

कोरबा। जिले के रामपुर गांव के ईमली पेड़ पर आशियाना बनाए 6 साइबेरियन पक्षियों की…

32 minutes ago
CG : शराबियों का सेफ अड्डा बना स्कूल, टूटे कांच से बच्चा घायल …

CG : शराबियों का सेफ अड्डा बना स्कूल, टूटे कांच से बच्चा घायल …

धमतरी। कोलियारी स्थित शासकीय प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल असामाजिक तत्वों का अड्डा बन चुका है।…

37 minutes ago
CG : माता कौशल्या धाम चंद्रखुरी मंदिर में रीलबाज युवक की हरकत, श्रद्धालुओं ने जताई सुरक्षा की चिंता …

CG : माता कौशल्या धाम चंद्रखुरी मंदिर में रीलबाज युवक की हरकत, श्रद्धालुओं ने जताई सुरक्षा की चिंता …

रायपुर। राजधानी के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र स्थित चंद्रखुरी के माता कौशल्या धाम मंदिर परिसर…

56 minutes ago
महाविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की हुई शुरुआत, आईईएचई भोपाल में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक लगाकर किया गया आत्मीय स्वागत

महाविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की हुई शुरुआत, आईईएचई भोपाल में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक लगाकर किया गया आत्मीय स्वागत

महाविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की हुई शुरुआत, आईईएचई भोपाल में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक…

1 hour ago
जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित कर्मयोगी थे दादा ईश्वरदास रोहाणी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित कर्मयोगी थे दादा ईश्वरदास रोहाणी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित कर्मयोगी थे दादा ईश्वरदास रोहाणी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव…

1 hour ago