छत्तीसगढ़

CG : अवैध कब्जा हटाने अभियान: तीसरे दिन भी कार्यवाही

भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएँ विभाग के प्रवर्तन अनुभाग द्वारा, संपदा न्यायालय के निर्देश पर, ट्रैफिक पुलिस व भिलाई नगर पालिक निगम के साथ मिलकर, अवैध कब्जाधारियों तथा सड़क किनारे अवैध रूप से लगे ठेले, गुमठी, खोमचे, कुल्फी वालों, नारियल वालों इत्यादि के विरुद्ध 12 दिसम्बर को टाउनशिप क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया। अवैध कब्जा हटाओ अभियान के तीसरे दिन भी कब्जाधारियों के विरूद्ध तगड़ी कार्यवाही करते हुए रिसाली सेक्टर के बीएसपी मार्केट के सामने स्थित 9000 वर्गफीट बीएसपी भूमि पर अवैध कब्जे को हटाया गया। इस 9000 वर्गफीट भूमि पर अतिक्रमणकारियों द्वारा 20 से अधिक गुमटियां बनाकर अवैध कब्जा कर व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा था। संपदा न्यायालय के आदेश पर अवैध कब्जा को कार्यपालक मजिस्ट्रेट किशोर वर्मा की उपस्थिति में नेवई पुलिस प्रशासन, एसएएफ, तथा संयंत्र के प्रवर्तन अनुभाग द्वारा मिलकर खाली कराया गया। इसके साथ ही अवैध कब्जाधारियों द्वारा बीएसपी भूमि पर कब्जा कर रखे 27 नग गुमटियों को हटाने की कार्यवाही भी की गयी। कार्यवाही के दौरान 02 गुमटियों को जप्त भी किया गया। अवैध कब्जाधारियों को स्थल पर मौजूद अन्य गुमटियों को स्वत: हटा लेने के लिए कार्यपालक दण्डाधिकारी ने 01 दिन का समय दिया। कार्यवाही का पंचनामा रिपोर्ट तैयार किया गया है। विदित हो कि बीएसपी भूमि पर किए अवैध कब्जा को हटाने की कार्यवाही भूमि अनुभाग के सर्वेक्षक द्वारा चिन्हांकन के पश्चात की जाती है। इस अभियान में प्रवर्तन अनुभाग, पीएचडी का भूमि अनुभाग, ऑफिसर्स एसोसिएशन के महासचिव परविंदर सिंह, निजी सुरक्षा गार्डस महिला सुरक्षा गार्ड सहित सहित बड़ी संख्या में संयंत्र के अधिकारी व कार्मिक सम्मिलित थे। अवैध कब्जा हटाने के लिए जेसीबी मशीन, ट्रेक्टर-ट्राली इत्यादि संसाधनों के साथ लगभग 100 लोगों की टीम ने कार्यवाही में भाग लिया। इसके अतिरिक्त दोपहर 2 बजे संपदा न्यायालय द्वारा जारी डिक्री के अनुपालन में बोरिया गेट के निकट चाइना मार्केट में कार्यवाही की गई। जहां कार्यपालक मजिस्ट्रेट किशोर वर्मा तथा भट्टी थाना के टीआई विपिन रंगारी की उपस्थिति में पंचनामा तैयार कर अवैध कब्जा हटाने का प्रयास किया गया। विरोध और आग्रह को ध्यान में रखते हुए अवैध कब्जों को स्वत: एक दिन में हटाने का समय दिया गया। साथ ही दिये गये निर्धारित समय में कब्जे नहीं हटाने की स्थिति में बलपूर्वक कार्यवाही करने की चेतावनी भी दी गई।

kgnews

Recent Posts

मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से शनिवार को भोपाल में…

8 hours ago
भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल भोपाल जिले के थाना कटारा हिल्स क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…

8 hours ago
“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित "SAFE CLICK 2.0" साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत…

9 hours ago
केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के…

9 hours ago
टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं

टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं

भोपाल  खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित "टैलेंट सर्च 2026-27" अभियान प्रदेश के…

9 hours ago
कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

भोपाल मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी…

9 hours ago