छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा ने आज संयुक्त जिला कार्यालय बलौदाबाजार भाटापारा में जिले के विभिन्न विभागों के कामकाज की विस्तृत समीक्षा की। वर्मा ने बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। लगभग साढ़े 3 घंटे चली इस बैठक में उन्होंने जिले में चल रहे अवैध कॉलोनी निर्माण एवं उसके प्लाटिंग की रजिस्ट्री पर तत्काल रोक लगाने के निर्देश कलेक्टर को दिए। श्री वर्मा ने राजस्व विभाग की समीक्षा करते हुए राजस्व के सभी लंबित प्रकरणों को निर्धारित समय सीमा में निराकृत करने को कहा।
वर्मा ने कहा कि जिले में स्वास्थ्य, शिक्षा एवं पेयजल हमारी पहली प्राथमिकता है। वर्मा ने जिले में स्वास्थ्य सुविधा दुरूस्त करने के लिए सीएचएमओ एवं सिविल सर्जन को निर्देश दिए। वर्मा ने अवैध शराब विक्रय, सट्टा एवं नशाखोरी पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस अधीक्षक को दिए। उन्होंने लोगों को सड़क दुर्घटना से बचाने के लिए हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करने की बात कही।
रायपुर, अंतर्राराष्ट्रीय योग दिवस केे अवसर पर आज लोकभवन के छत्तीसगढ़ मण्डपम में सामूहिक योगाभ्यास…
मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से जशपुर के मरीज को मिली बड़ी राहतसीएम कैंप कार्यालय…
विश्व को भारत की अमूल्य देन है योग, इसे जन-जन तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी :…
उज्जैन. नर्मदा एक्सप्रेस के जनरल कोच में युवक पर जानलेवा हमला हो गया। कोच के…
अम्बिकापुर/रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अम्बिकापुर के…
जबलपुर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि हम भारत की उस महान योग परंपरा…