छत्तीसगढ़

CG : अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई, 26 गोडाउन को नोटिस…

रायपुर. नगर निगम जोन 10 की टीम ने मंगलवार को बोरियाखुर्द में हो रही अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई की है. यह कार्रवाई जोन कमिश्नर विवेकानंद दुबे के नेतृत्व में आरडीए बिल्डिंग के पास करीब 3 एकड़ भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग पर की गई. इसमें डीपीसी मुरुम मार्ग को मशीन से ध्वस्त कर मार्ग बाधित किया गया. इसके पूर्व जोन 10 अंतर्गत 2 अवैध प्लाटिंग प्रकरणों पर 1,845 हेक्टेयर क्षेत्र में अधिनियम अनुसार प्रबंध अधिग्रहण की कार्रवाई करने आम सूचना प्रकाशन किया गया है. अधिकारियों ने बताया कि रायपुर नगर निगम द्वारा प्रबंध अधिग्रहण की ऐसी कार्रवाई पहली बार की गई है.

26 गोडाउन को नोटिस

लालपुर फल मंडी के पीछे आवासीय भवन का व्यावसायिक उपयोग करने पर 26 गोडाउन संचालकों को नोटिस जारी किया गया है. नियम अनुसार नोटिस प्रक्रिया पूरी होने के बाद अवैध निर्माण हटाने और सीलबंद या नियम अनुसार गोडाउन संचालकों को राजीनामा कराने प्रेरित किया जा रहा है. नगर निगम जोन 10 की टीम ने सड़क बाधा, ग्रीन नेट और सीएंडडी वेस्ट सहित अन्य पर 21 हजार रुपए का चालान जारी किया.

kgnews

Recent Posts

25 हजार मीट्रिक टन से अधिक रासायनिक उर्वरक उपलब्ध, प्रशासन की कड़ी निगरानी में वितरण व्यवस्था

25 हजार मीट्रिक टन से अधिक रासायनिक उर्वरक उपलब्ध, प्रशासन की कड़ी निगरानी में वितरण व्यवस्था

रायपुर मुंगेली जिले में खरीफ सीजन 2026 की शुरुआत के साथ ही जिले के किसानों…

4 hours ago
खरीफ सीजन की तैयारियां तेज, किसानों को मांग अनुसार उपलब्ध कराया जा रहा खाद और बीज

खरीफ सीजन की तैयारियां तेज, किसानों को मांग अनुसार उपलब्ध कराया जा रहा खाद और बीज

रायपुर जिला रायगढ़ में मानसून की दस्तक से पहले जिले के किसान आगामी खरीफ सीजन…

4 hours ago
मुख्यमंत्री ने बिहान की दीदियों को सौंपी आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत टाटा मैजिक वाहन

मुख्यमंत्री ने बिहान की दीदियों को सौंपी आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत टाटा मैजिक वाहन

रायपुर  सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत ग्राम चेरपाल में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर…

4 hours ago
उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कोरबा में किया विकास कार्येा का भूमिपूजन

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कोरबा में किया विकास कार्येा का भूमिपूजन

रायपुर उद्योग मंत्री  लखनलाल देवांगन ने कोरबा में किया विकास कार्येा का भूमिपूजन प्रदेश में…

4 hours ago
स्व. बाबूलाल गौर अजेय नेता थे, उनका शताब्दी वर्ष मनाएंगे भव्यतापूर्वक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

स्व. बाबूलाल गौर अजेय नेता थे, उनका शताब्दी वर्ष मनाएंगे भव्यतापूर्वक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार शाम को पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बाबूलाल गौर की जयंती…

4 hours ago