छत्तीसगढ़

CG : अवैध मनी का लेनदेन, बैंक कर्मचारी गिरफ्तार …

जांजगीर-चांपा। जिले की साइबर थाना पुलिस ने म्यूल अकाउंट (Mule Account) गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बैंक कर्मचारी समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर कमीशन के लालच में बैंक खाते खुलवाकर उन्हें दूसरे राज्यों में सक्रिय साइबर ठगी गिरोहों तक पहुंचाने का आरोप है। पुलिस के अनुसार इस नेटवर्क के जरिए कर्नाटक और महाराष्ट्र में दर्ज तीन साइबर ठगी के मामलों में कुल 1,62,149 रुपये की ऑनलाइन ठगी का खुलासा हुआ है।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी 10 से 15 हजार रुपये कमीशन का लालच देकर लोगों के बैंक खाते खुलवाते थे। इसके बाद इन खातों की जानकारी और संचालन साइबर ठगों को उपलब्ध कराया जाता था, जिनका इस्तेमाल देशभर में ऑनलाइन ठगी की रकम ट्रांसफर करने और निकालने के लिए किया जाता था। इस मामले में पुलिस ने एक बैंक कर्मचारी सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में हरिशंकर श्रीवास (48) निवासी डोंगाघाट चौक तपसीद्वार चांपा, अनिल नामदेव उर्फ चेतन (33) निवासी महादेव घाट हटवारा चौक चांपा, राजेश सोनी उर्फ रिंकु सोनी (30) निवासी धोबीपारा चांपा, संदीप सिंह ठाकुर (36) निवासी परशुराम चौक चांपा तथा कमल विरानी (38) निवासी बरपाली चौक चांपा शामिल हैं। साइबर थाना पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि म्यूल अकाउंट नेटवर्क की जांच तेजी से जारी है और इस गिरोह से जुड़े कई अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है। आने वाले दिनों में इस मामले में और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

kgnews

Recent Posts

MP विधानसभा सत्र 20 जुलाई से, भोपाल में धारा 163 लागू, जानिए क्या रहेंगे नए नियम

MP विधानसभा सत्र 20 जुलाई से, भोपाल में धारा 163 लागू, जानिए क्या रहेंगे नए नियम

भोपाल   मध्यप्रदेश विधानसभा सत्र को लेकर राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.…

30 minutes ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की मंत्रि-परिषद् बैठक और विधानसभा सत्र की तैयारियों की समीक्षा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की मंत्रि-परिषद् बैठक और विधानसभा सत्र की तैयारियों की समीक्षा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की मंत्रि-परिषद् बैठक और विधानसभा सत्र की तैयारियों की समीक्षा 19…

36 minutes ago
घरेलू महिला के काम की कीमत कम नहीं, जिला कोर्ट ने 51 लाख रुपये मुआवजा देने का दिया आदेश

घरेलू महिला के काम की कीमत कम नहीं, जिला कोर्ट ने 51 लाख रुपये मुआवजा देने का दिया आदेश

इंदौर  घरेलू महिला के काम की कीमत कम नहीं आंकी जा सकती। भविष्य में उसकी…

40 minutes ago
CG : अल्पावधि ऋण योजना बनी सरकारी कर्मचारियों के लिए मददगार पहल…

CG : अल्पावधि ऋण योजना बनी सरकारी कर्मचारियों के लिए मददगार पहल…

रायपुर। विष्णुदेव सरकार ने शासकीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत देते हुए वेतन के विरुद्ध…

2 hours ago
CG : पुलिस अधिकारी नारायणपुर में गिरफ्तार, वकील फरार…

CG : पुलिस अधिकारी नारायणपुर में गिरफ्तार, वकील फरार…

नारायणपुर । जिले में सैलरी पैकेज इंश्योरेंस दिलाने के नाम पर कमीशन मांगने के आरोप…

2 hours ago
CG : ऑटो रिक्शा में चोरी, महिला यात्री के बैग से जेवर पार …

CG : ऑटो रिक्शा में चोरी, महिला यात्री के बैग से जेवर पार …

बिलासपुर। जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र में ऑटो रिक्शा में रखे बैग से सोने के…

2 hours ago