CG : अवैध रेत उत्खनन पर कार्रवाईः चैन माउंट मशीन जब्त, कलेक्टर के निर्देश पर कार्रवाई तेज…
कोरबा । कलेक्टर कुणाल दुदावत के सख्त निर्देशों के तहत जिले में खनिज माफियाओं पर लगातार नकेल कसी जा रही है। इसी क्रम में जिला खनिज जांच दल ने आज ग्राम कछार, तहसील अजगरबहार में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक चैन माउंट मशीन को मौके पर ही जब्त कर सील कर दिया।
जांच दल को क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना प्राप्त होने पर टीम ने तत्काल मौके पर पहुँचकर उत्खनन गतिविधियों की पुष्टि की और मशीनरी को कब्जे में लेते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई की।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध रेत उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। कलेक्टर के निर्देशानुसार खनिज विभाग एवं जांच दल पूरे जिले में नियमित रूप से निरीक्षण कर रहे हैं और जहां भी अनियमितताएँ पाई जा रही हैं, वहाँ तत्काल जब्ती एवं दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है।
प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि अवैध खनन की किसी भी गतिविधि की जानकारी तुरंत संबंधित विभाग या स्थानीय प्रशासन को दें, ताकि समय पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
कोंडागांव. फरसगांव तहसील कार्यालय में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। एसीबी ने…
भोपाल लगातार बढ़ती महंगाई से अन्य लोगों के साथ ही सरकारी कर्मचारी, अधिकारी भी परेशान…
भोपाल पश्चिम एशिया में संकट के बीच पीएम मोदी ने आम लोगों से पेट्रोल-डीजल की…
राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में…
बालोद । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों से शौर्य चक्र से सम्मानित होने वाले जिले…
मंत्रालय के तीन अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानपूर्ण विदाई श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने शॉल, श्रीफल…