छत्तीसगढ़

CG : ’अवैध रेत परिवहन करते पकडे गये ट्रेक्टर चालक द्वारा जहर सेवन पर प्रशासन ने तत्काल ईलाज हेतु अस्पताल में कराया भर्ती, हालत सामान्य,खतरे से बाहर’

’एसडीएम के नेतृत्व में बनाई गई जांच टीम,तीन दिन में देना होग़ा रिपोर्ट’

बलौदाबाजार, तहसील कसडोल के ग्राम सिनोधा से अवैध रेत परिवहन करते ट्रेक्टर को नायब तहसीलदार आकांक्षा तिवारी ने गुरुवार को निरीक्षण के दौरान पकड़ कर थाना कसडोल के सुपुर्द किया। इससे क्षुब्ध होकर ट्रेक्टर चालक ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। प्रशासन द्वारा उक्त ट्रेक्टर चालक को ईलाज हेतु तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। ईलाज उपरांत ट्रेक्टर चालक का स्वास्थ्य सामान्य है एवं खतरे से बाहर है।

मामले का संज्ञान में आते ही कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने एसडीएम कसडोल आर.आर.दुबे के नेतृत्व में टीम गठित कर तीन दिन में जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि जांच उपरांत आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। 
एसडीएम आर. आर. दुबे ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार रेत के अवैध उत्खनन व परिवहन पर कड़ी निगरानी की जा रही है। गुरुवार को नायब तहसीलदार आकांक्षा तिवारी द्वारा निरीक्षकन के दौरान अवैध रेत परिवहन करते वाहनो पर कार्यवाही की  गई। जिसमें एक ट्रेक्टर चालक द्वारा  रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए जहर सेवन कर लिया गया। इस पऱ नायब तहसीलदार से स्पष्टीकरण मांगा गया। नायब तहसीलदार द्वारा स्पष्टीकरण में ट्रेक्टर चालक के आरोप को निराधार बताया है।

kgnews

Recent Posts

गुना के डायल-112 हीरोज कार दुर्घटना में घायल हुए 5 व्यक्तियों को अस्पताल पहुँचाया

गुना के डायल-112 हीरोज कार दुर्घटना में घायल हुए 5 व्यक्तियों को अस्पताल पहुँचाया

भोपाल  गुना जिले के थाना आरोन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं साहसिक कार्रवाई…

1 hour ago
विगत 10 दिनों में 2 करोड़ 90 लाख रूपए से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ एवं अन्य संपत्ति जब्त

विगत 10 दिनों में 2 करोड़ 90 लाख रूपए से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ एवं अन्य संपत्ति जब्त

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में गांजा, एमडी ड्रग्स, स्मैक (हेरोइन), ब्राउन शुगर, डोडाचूरा तथा…

1 hour ago
प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों से गूंजा योग का वैश्विक संदेश, योग अपनाने का लिया गया सामूहिक संकल्प

प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों से गूंजा योग का वैश्विक संदेश, योग अपनाने का लिया गया सामूहिक संकल्प

भोपाल  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन…

2 hours ago
विश्‍व को भारत का अमूल्‍य उपहार है योग: राष्‍ट्रपति मुर्मु

विश्‍व को भारत का अमूल्‍य उपहार है योग: राष्‍ट्रपति मुर्मु

भोपाल  अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस राष्‍ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि हम भारत की उस…

2 hours ago
1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन से करेंगे सोमनाथ धाम की यात्रा, 22 जून को रायपुर से मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन से करेंगे सोमनाथ धाम की यात्रा, 22 जून को रायपुर से मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

रायपुर  भारतीय संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक सोमनाथ धाम से जुड़ने के लिए…

2 hours ago
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 15 हजार से अधिक श्रमिकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 15 हजार से अधिक श्रमिकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

भोपाल  श्रम और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने प्रदेश के श्रमिकों…

2 hours ago