छत्तीसगढ़

CG : अस्पताल की दूसरी मंजिल से गिरकर महिला की मौत …

बलरामपुर। जिला अस्पताल बलरामपुर के दूसरी मंजिल से गिरने के कारण महिला मरीज की मौत हो गई। तीन दिन पहले ही उसे मौसमी बीमारियों से पीड़ित होने के कारण अस्पताल में भर्ती किया गया था। सीसी कैमरों की प्रारंभिक जांच के बाद आशंका जताई जा रही है कि महिला ने अस्पताल के दूसरी मंजिल की छत से छलांग लगाकर आत्महत्या की है। बलरामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सेंदूर की निवासी कलेश्वरी (50) को 27 अप्रैल को पेट दर्द और बुखार की शिकायत के बाद जिला अस्पताल बलरामपुर में भर्ती कराया गया था, जहां उनका उपचार चल रहा था। पति और बेटी उसकी देखभाल में लगे थे। गुरुवार की रात लगभग 12:30 बजे महिला अपने बेड पर नहीं थी। कलेश्वरी के पति रामधनी और बेटी मंजू सिंह ने अस्पताल के बाथरूम और अन्य कमरों में उनकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। उसे खोजते हुए स्वजन बाहर निकल गए। बाद में अस्पताल परिसर में नीचे तलाश करने पर कलेश्वरी गंभीर रूप से घायल अवस्था में अस्पताल की छत से नीचे गिरी हुई मिलीं।

स्वजन ने तत्काल उन्हें आपातकालीन वार्ड पहुंचाया। चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए अंबिकापुर रिफर कर दिया। हालांकि अंबिकापुर ले जाते समय रास्ते में ही कलेश्वरी की मौत हो गई। इस घटना से अस्पताल प्रबंधन और हड़कंप मच गया। महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच कराई जा रही है। अस्पताल के छत से महिला मरीज के गिरने से हुई मौत की घटना को प्रबंधन ने गंभीरता से लिया। दो मंजिला अस्पताल भवन में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं।

kgnews

Recent Posts

CG : मेटाडोर के ड्राइवर ने वीडियो बनाकर किया सुसाइड, मर्सिडीज मालिक जांच के घेरे में …

CG : मेटाडोर के ड्राइवर ने वीडियो बनाकर किया सुसाइड, मर्सिडीज मालिक जांच के घेरे में …

दंतेवाड़ा। जिले के गीदम क्षेत्र में एक मेटाडोर चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से…

6 hours ago
CG : अजीब घोटाला मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में, मंगलसूत्र चांदी का नहीं होने का दावा …

CG : अजीब घोटाला मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में, मंगलसूत्र चांदी का नहीं होने का दावा …

एमसीबी। जिले में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। योजना…

6 hours ago
राजनांदगांव : रेलवे ट्रैक पर बुजुर्ग की लाश मिली …

राजनांदगांव : रेलवे ट्रैक पर बुजुर्ग की लाश मिली …

राजनांदगांव,। शहर के बजरंगपुर नवागांव से सटी पटरी पर एक अधेड़ व्यक्ति का शव लावारिस…

6 hours ago
CG : ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन …

CG : ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन …

धमतरी । जिले में खेल संस्कृति को सुदृढ़ करने, युवाओं की प्रतिभा को निखारने तथा…

7 hours ago
CG : विश्व साइकिल दिवस पर निकली जागरूकता रैली …

CG : विश्व साइकिल दिवस पर निकली जागरूकता रैली …

धमतरी । विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग, धमतरी द्वारा…

7 hours ago
CG : जल अर्पण दिवस पर अतिरिक्त सचिव कमल किशोर सोन मरादेव कार्यक्रम में शामिल हुए …

CG : जल अर्पण दिवस पर अतिरिक्त सचिव कमल किशोर सोन मरादेव कार्यक्रम में शामिल हुए …

धमतरी । भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव एवं जल जीवन मिशन…

7 hours ago