छत्तीसगढ़

CG : अस्पताल में उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच

कोण्डागांव। जिला कोण्डागांव के सभी विकासखंड के शासकीय और गैर शासकीय अस्पतालों में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस का आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान भारत सरकार का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम हैए जिसका मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं में उच्च जोखिम वाले लक्षणों की पहचान कर विशेषज्ञ तथा प्रशिक्षित चिकित्सकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण संपूर्ण प्रबंधन सुनिश्चित करना है। उच्च जोखिम श्रेणी में आने वाली गर्भवती महिलाओं का समुचित प्रबंधन एवं सुनियोजित कर जिला में मातृ मृत्यु अनुपात को कम किया जा सकता है। इसलिए प्रत्येक माह की 09 एवं 24 तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस अंतर्गत समस्त स्वास्थ्य केन्द्रों जैसे जिला अस्पतालए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा चिन्हांकित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में आयोजित किया जाता है।

जिला अस्पताल के मातृत्व एवं शिशु अस्पताल में सुबह से ही गर्भवती माताओं का कतार लगी हुई थी। कांउसलर के द्वारा गर्भवती माताओं की प्रसवपूर्व देखभाल के तहत वजनए रक्तचापए हिमोग्लोबिनए सिकलिंग आदि जांच के साथ.साथ काउंसलिंग का कार्य किया गया। हाई रिस्क गर्भवती माताओं का सोनोग्राफी स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉण् रीता गेडाम के द्वारा किया गया। इसके साथ ही गैर शासकीय संस्थानों भंज हॉस्पिटलए नेताम क्लिनिकए केएनएच हॉस्पिटलए जीवन हॉस्पिटलए के द्वारा भी उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं का सोनोग्राफी कर इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉण् आरके सिंह के द्वारा जिले के जन समुदाय से अपील किया गया है कि प्रत्येक माह के 09 एवं 24 तारीख को उच्च जोखिम वाली गर्भवती माताओं को शासकीय एवं गैर शासकीय अस्पतालों में जांच कराया जाए ताकि स्वास्थ्य और सुरक्षित संस्थागत प्रसव हो सके एवं मातृ मृत्यु दर कम किया जा सके।

kgnews

Recent Posts

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने कार्यों की धीमी गति पर जताई नाराजगी

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने कार्यों की धीमी गति पर जताई नाराजगी

रायपुर लोक निर्माण विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल ने आज अपने बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के…

29 minutes ago
एमपी-छत्तीसगढ़ के 34 हजार से अधिक कर्मचारियों को बड़ी सौगात, पीएम मोदी देंगे ₹2400 करोड़ का लाभ

एमपी-छत्तीसगढ़ के 34 हजार से अधिक कर्मचारियों को बड़ी सौगात, पीएम मोदी देंगे ₹2400 करोड़ का लाभ

भोपाल भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (पीएम-वीबीआरवाय)…

39 minutes ago
​उच्च शिक्षा में बड़े सुधार की तैयारी: नए सत्र में समय पर होंगी परीक्षाएं

​उच्च शिक्षा में बड़े सुधार की तैयारी: नए सत्र में समय पर होंगी परीक्षाएं

​रायपुर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री  टंक राम वर्मा ने नवीन शिक्षा सत्र के शुभारंभ…

49 minutes ago
डीजीपी कैलाश मकवाणा से किलिमंजारो फतह करने वाली निरीक्षक मती दीपिका गौतम ने सौजन्य भेंट की

डीजीपी कैलाश मकवाणा से किलिमंजारो फतह करने वाली निरीक्षक मती दीपिका गौतम ने सौजन्य भेंट की

भोपाल  पुलिस महानिदेशक  कैलाश मकवाणा से माउंट किलिमंजारो विजय के उपरांत निरीक्षक मती दीपिका गौतम…

54 minutes ago
सीटों की संख्या को बढ़ाने का सुखद परिणाम: ट्राइबल हॉस्टल के 13 अभ्यर्थियों ने रचा कीर्तिमान

सीटों की संख्या को बढ़ाने का सुखद परिणाम: ट्राइबल हॉस्टल के 13 अभ्यर्थियों ने रचा कीर्तिमान

रायपुर संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 के परिणामों में छत्तीसगढ़…

54 minutes ago
मध्यप्रदेश को देश में आईटी और सेवा क्षेत्र का बनायेंगे अग्रणी केंद्र : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश को देश में आईटी और सेवा क्षेत्र का बनायेंगे अग्रणी केंद्र : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मध्यप्रदेश को आईटी और सेवा क्षेत्र में देश का अग्रणी केंद्र बनाने के संकल्प…

1 hour ago