छत्तीसगढ़

CG : आंगनबाड़ी केन्द्र संचालन में अनियमितता बरतने के संबंध में पर्यवेक्षकों का किया गया सेक्टर परिवर्तन …

जांजगीर-चांपा । महिला एवं बाल विकास विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार प्रदेश में अत्यधिक गर्मी को देखते हुए 23 अप्रैल 2026 से 30 जून 2026 तक आंगनबाड़ी केन्द्रों के संचालन का समय प्रातः 7 बजे से 11 बजे तक निर्धारित किया गया है। इस दौरान बच्चों की उपस्थिति का समय सुबह 7 बजे से 9 बजे तक तय किया गया है, जिसमें उन्हें निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार स्कूल पूर्व शिक्षा, ईसीसीई गतिविधियां तथा पूरक पोषण आहार उपलब्ध कराया जाना है तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को केन्द्र में 11 बजे तक रहने हेतु निर्देशित किया गया है।

 जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि एकीकृत बाल विकास परियोजना पामगढ़ के सेक्टर खरौद अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक-1 तनौद तथा सेक्टर लोहर्सी अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक-1 खोखरी, भखराभाठा एवं आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक-3 लोहर्सी के निर्धारित समय में बंद रहने एवं कार्यकर्ता-सहायिकाओं के अनुपस्थित रहने संबंधी शिकायतें प्राप्त हुई थीं। शिकायतों के आधार पर मामले की जांच की गई। जांच के दौरान सेक्टर खरौद की पर्यवेक्षक सुश्री प्रियवंदा साहू एवं सेक्टर लोहर्सी की पर्यवेक्षक श्रीमती संतोषी देवांगन को कारण बताओ नोटिस जारी कर पांच दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे। प्राप्त जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने पर दोनों पर्यवेक्षकों की सुनवाई की गई। सुनवाई के दौरान प्रस्तुत स्पष्टीकरण भी संतोषजनक नहीं पाए जाने पर श्रीमती संतोषी देवांगन को सेक्टर लोहर्सी से सेक्टर खरौद तथा सुश्री प्रियवंदा साहू को सेक्टर खरौद से सेक्टर लोहर्सी स्थानांतरित कर सेक्टर परिवर्तन किया गया है। 

kgnews

Recent Posts

CG : सेवा सेतु पोर्टल से लोकेश्वर को घर बैठे मिला विवाह प्रमाण पत्र …

CG : सेवा सेतु पोर्टल से लोकेश्वर को घर बैठे मिला विवाह प्रमाण पत्र …

महासमुंद । राज्य शासन की डिजिटल सेवाओं का लाभ अब आम नागरिकों तक तेजी और…

2 seconds ago
CG : नई सोच, नई तकनीक, नई उम्मीद : नैनो उर्वरकों से सशक्त हो रही खेती …

CG : नई सोच, नई तकनीक, नई उम्मीद : नैनो उर्वरकों से सशक्त हो रही खेती …

रायपुर. : कृषि क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने और किसानों को आधुनिक तकनीकों से…

4 minutes ago
CG : ऐतिहासिक पुरानी कचहरी बनी शिक्षा और संस्कृति का नया केंद्र …

CG : ऐतिहासिक पुरानी कचहरी बनी शिक्षा और संस्कृति का नया केंद्र …

प्रतिदिन 1000 विद्यार्थी कर रहे अध्ययन, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का बना प्रमुख केंद्र सेंट्रल…

14 minutes ago
साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, केरल से जुड़े तीन आरोपी गिरफ्तार

साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, केरल से जुड़े तीन आरोपी गिरफ्तार

दंतेवाड़ा. दंतेवाड़ा जिले के गीदम में 61 लाख रुपये से अधिक की साइबर ठगी का…

1 hour ago
बड़नगर वैन ब्लास्ट का रहस्य गहराया: पटाखों से किया गया विस्फोट, ‘फिर आ गए’ लिखने के पीछे क्या था मकसद?

बड़नगर वैन ब्लास्ट का रहस्य गहराया: पटाखों से किया गया विस्फोट, ‘फिर आ गए’ लिखने के पीछे क्या था मकसद?

उज्जैन  मध्य प्रदेश के उज्जैन से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है।…

2 hours ago
CG : आंगनबाड़ी सहायिका हेतु 11 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित …

CG : आंगनबाड़ी सहायिका हेतु 11 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित …

दुर्ग । एकीकृत बाल विकास परियोजना अहिवारा के अंतर्गत स्वीकृत पदों की पूर्ति हेतु 11…

2 hours ago