CG : आंगनबाड़ी सहायिका का कार सवार ने किया अपहरण, मोबाइल बंद …

कोरिया। जिले में आंगनबाड़ी सहायिका के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बैकुंठपुर क्षेत्र में ड्यूटी पर जा रही सहायिका को बीच रास्ते से जबरन कार में बिठाकर आरोपी फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की मदद से आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार बैकुंठपुर से लगे आंगनबाड़ी केंद्र चेर में पदस्थ सहायिका आशा प्रजापति रोज की तरह ड्यूटी के लिए घर से निकली थी। तभी घर से कुछ दूरी पर सफेद अल्टो कार में सवार एक व्यक्ति ने उसे जबरन कार में बैठाकर अपने साथ ले गया। घटना को आसपास के लोगों ने देखा और तत्काल इसकी जानकारी पीड़िता के पति को दी।

सूचना मिलते ही पीड़िता का पति स्थानीय पार्षद के साथ बैकुंठपुर सिटी कोतवाली पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू की। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वीरेंद्र बसोर नामक व्यक्ति, जो पीड़िता का परिचित बताया जा रहा है, इस घटना में संलिप्त है। फिलहाल आरोपी और पीड़िता दोनों के मोबाइल फोन बंद बताए जा रहे हैं। पुलिस द्वारा कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) खंगाले जा रहे हैं और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी और पीड़िता का पता लगा लिया जाएगा।

kgnews

Recent Posts

आंगनवाड़ी दीदी के प्रयास से कुपोषण के चक्रव्यूह से बाहर आई मासूम माहिका

आंगनवाड़ी दीदी के प्रयास से कुपोषण के चक्रव्यूह से बाहर आई मासूम माहिका

भोपाल  जब सरकारी प्रयास और एक माँ का संकल्प आपस में मिलते हैं, तो कुपोषण…

59 minutes ago
मुरैना के डायल-112 हीरोज कुएँ में गिरकर घायल हुए 45 वर्षीय व्यक्ति को पहुँचाया अस्पताल

मुरैना के डायल-112 हीरोज कुएँ में गिरकर घायल हुए 45 वर्षीय व्यक्ति को पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  मुरैना जिले के थाना कैलारस क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं मानवीय संवेदनशीलता…

1 hour ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल

रायपुर उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल उप मुख्यमंत्री तथा स्थानीय…

1 hour ago
सड़क चौड़ीकरण में घर टूटने पर छात्रा का सवाल, इंदौर कलेक्टर से पूछा- विकास के नाम पर मकान तोड़ना जरूरी है क्या?

सड़क चौड़ीकरण में घर टूटने पर छात्रा का सवाल, इंदौर कलेक्टर से पूछा- विकास के नाम पर मकान तोड़ना जरूरी है क्या?

 इंदौर स्कूल चले हम अभियान के अंतर्गत कलेक्टर शिवम वर्मा ने मंगलवार को शासकीय उत्कृष्ट…

1 hour ago
श्रमिक कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और सुविधाओं का विस्तार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री पटेल

श्रमिक कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और सुविधाओं का विस्तार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री पटेल

भोपाल श्रमिकों और उनके परिवारों को सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और सम्मानजनक जीवन उपलब्ध…

1 hour ago