छत्तीसगढ़

CG : आकाशीय बिजली का कहर: मनरेगा कार्यस्थल पर दो मजदूरों की मौत, पांच घायल …

कांकेर । जिले के अंतागढ़ थाना क्षेत्र के कलगांव में शुक्रवार सुबह आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। मनरेगा के तहत चल रहे तालाब निर्माण कार्य के दौरान बिजली गिरने से दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य मजदूर घायल हो गए। घायलों में तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं, जिनका उपचार अंतागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है।

जानकारी के अनुसार, गांव में मनरेगा योजना के अंतर्गत तालाब निर्माण कार्य में करीब 50 मजदूर लगे हुए थे। काम के दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए कई मजदूर पास के एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इसी दौरान तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली पेड़ पर गिर गई। हादसे में गांव के उपसरपंच धनराज पटेल सहित एक अन्य मजदूर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद कार्यस्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

कलेक्टर निलेश महादेव क्षीरसागर ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही अधिकारियों को मौके पर भेजा गया है। घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था की गई है तथा एंबुलेंस और चिकित्सकीय टीम को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराएगा।

इस दर्दनाक हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

kgnews

Recent Posts

हैदराबाद में इन्वेस्टर्स कनेक्ट मीट में शामिल होंगे CM साय, आज पहुंचेंगे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

हैदराबाद में इन्वेस्टर्स कनेक्ट मीट में शामिल होंगे CM साय, आज पहुंचेंगे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

रायपुर. हैदराबाद में छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर्स कनेक्ट मीट का आयोजन आज किया जाएगा. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

45 minutes ago
CG : छत्तीसगढ़ में परिवहन विभाग की सख्ती, 350 वाहनों की जांच, 5.50 लाख का जुर्माना वसूला …

CG : छत्तीसगढ़ में परिवहन विभाग की सख्ती, 350 वाहनों की जांच, 5.50 लाख का जुर्माना वसूला …

रायपुर। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और सर्वाेच्च न्यायालय के निर्देशों के तहत छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग द्वारा…

46 minutes ago
मीनाक्षी नटराजन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, राज्यसभा नामांकन रद्द करने वाली याचिका खारिज

मीनाक्षी नटराजन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, राज्यसभा नामांकन रद्द करने वाली याचिका खारिज

भोपाल  सुप्रीम कोर्ट से कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन को बड़ा झटका लगा है. शीर्ष अदालत…

50 minutes ago
BRICS Agriculture Summit: इंदौर में जुटे 20 देशों के कृषि मंत्री, शिवराज बोले- छोटे किसानों को सशक्त बनाना समय की मांग

BRICS Agriculture Summit: इंदौर में जुटे 20 देशों के कृषि मंत्री, शिवराज बोले- छोटे किसानों को सशक्त बनाना समय की मांग

 इंदौर इंदौर में आयोजित पांच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय BRICS कृषि सम्मेलन का शुक्रवार को चौथा दिन…

51 minutes ago
CG : बहन का इज्जत बचाने मर्डर, भाईयों को उम्रकैद की सजा …

CG : बहन का इज्जत बचाने मर्डर, भाईयों को उम्रकैद की सजा …

बिलासपुर। हाई कोर्ट ने मुंगेली जिले के चर्चित पोखन यादव हत्याकांड में दोषी ठहराए गए…

53 minutes ago
छत्तीसगढ़ में परिवहन विभाग का विशेष अभियान: 350 वाहनों की जांच, 5.50 लाख का जुर्माना वसूला

छत्तीसगढ़ में परिवहन विभाग का विशेष अभियान: 350 वाहनों की जांच, 5.50 लाख का जुर्माना वसूला

छत्तीसगढ़ में परिवहन विभाग का विशेष अभियान: 350 वाहनों की जांच, 5.50 लाख का जुर्माना…

2 hours ago