छत्तीसगढ़

CG : आचार संहिता लगने के बाद एक करोड़ के जेवर समेत तीन करोड़ के सामान जब्त

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस और जिला निर्वाचन की टीम अलग-अलग जगहों पर पाइंट लगाकर संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही है। टीम ने अब तक करीब एक किलो सोना, 25 किलो चांदी समेत तीन करोड़ 37 लाख के सामान और नकद जब्त किया है। पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले यह तीन सौ गुना से अधिक है।  एसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान मतदाता निडर और निष्पक्ष चुनाव डाल सके इसके लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही अलग-अलग जगहों पर पाइंट लगाकर जांच की जा रही है। पुलिस की टीम ने अब तक 228 मामले दर्ज किए हैं। इसमें 25 मामलों में एक करोड़ 19 लाख 21 हजार रुपये नकद जब्त किए गए हैं।  आबकारी एक्ट के 172 मामले दर्ज किए गए हैं। इसमें 14 हजार लीटर से अधिक शराब जब्त की गई है। पुलिस ने 76 किलो गांजा जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के 13 मामले दर्ज किया है। पुलिस की उड़नदस्ता टीम और पाइंट पर तैनात जवानों ने अलग-अलग जगहों पर घेराबंदी कर अब तक नौ सौ ग्राम से अधिक सोना और 25 किलो से अधिक चांदी की जब्ती की है।

साथ ही 12 मामलों में 78 लाख से अधिक की साड़ी और कपड़े जब्त कर दस्तावेज की जानकारी मंगाई गई है। वहीं, 2018 में आचार संहिता के दौरान पुलिस ने कुल तीन मामले दर्ज किए थे। दो मामलों में पुलिस ने एक लाख पांच हजार रुपये और एक मामले में 30 साड़ियों की जब्ती बनाई।  आचार संहिता के दौरान संपत्ती और नशे के सामान पर कार्रवाई

मामले संख्या सामान का मूल्य नकदी 25 1,19, 21,090शराब 14, 273 लीटर 20,41,084गांजा 76 किलो 7,91,422

जेवर 911 ग्राम सोना,25 किलो चांदी 1,10,63,270कपड़े 12 मामले 78,85,123

kgnews

Recent Posts

मिशन-2027 के लिए भाजपा ने तेज की तैयारी, लखनऊ दौरे से नितिन नवीन ने भरा चुनावी जोश

मिशन-2027 के लिए भाजपा ने तेज की तैयारी, लखनऊ दौरे से नितिन नवीन ने भरा चुनावी जोश

लखनऊ भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का दो दिवसीय लखनऊ दौरा न केवल भाजपा संगठन…

47 minutes ago
छत्तीसगढ़ भाजपा के पूर्व संसदीय सचिव का WhatsApp हैक, परिचितों से ठगी के लिए मांगे जा रहे पैसे

छत्तीसगढ़ भाजपा के पूर्व संसदीय सचिव का WhatsApp हैक, परिचितों से ठगी के लिए मांगे जा रहे पैसे

गरियाबंद. जिले में साइबर ठग लगातार भाजपा नेताओं को निशाना बना रहे हैं। अब वरिष्ठ…

1 hour ago
CG : रिसोर्ट के सामने हत्या करने वाला गिरफ्तार, कोरबा पुलिस ने नागपुर से दबोचा …

CG : रिसोर्ट के सामने हत्या करने वाला गिरफ्तार, कोरबा पुलिस ने नागपुर से दबोचा …

कोरबा। बर्थडे पार्टी के बाद हुए विवाद में कैंपर से युवक को कुचलकर हत्या कर…

1 hour ago
CG : सर्वाधिक बारिश सरायपाली तहसील में हुई …

CG : सर्वाधिक बारिश सरायपाली तहसील में हुई …

महासमुंद। जिले में चालू मानसून के दौरान 01 जून 2026 से अब तक 275.1 मिलीमीटर…

2 hours ago
CG : छत में चढ़ा युवक बिजली तार में चिपका, मौत …

CG : छत में चढ़ा युवक बिजली तार में चिपका, मौत …

बिलासपुर। जिले के सेंदरी के पास ग्राम रमतला निवासी दिपेश यादव (28) घर की सफाई…

2 hours ago
CG : बारिश के बीच छाता लेकर सड़कों पर उतरे महापौर, कलेक्टर और आयुक्त …

CG : बारिश के बीच छाता लेकर सड़कों पर उतरे महापौर, कलेक्टर और आयुक्त …

दुर्ग। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच नगर पालिक निगम दुर्ग की महापौर अलका…

2 hours ago