CG : आज छत्तीसगढ़ में मौसम में परिवर्तन के आसार …

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम के अचानक बदले मिजाज से भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है। इसके साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं आज प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के साथ तेज हवाएं और बिजली गिरने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं अगले 4 दिनों तक उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने, बिजली गिरने और 5 अप्रैल को ओलावृष्टि होने की संभावना है। इसके अलावा अगले 3 दिनों तक अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट हो सकती है, इसके बाद तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा।

बीते रविवार को प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। वर्षा के प्रमुख आंकड़ों में पौड़ी उपरोरा में 1 सेंटीमीटर बारिश दर्ज हुई। गंगा के पश्चिमी बंगाल से लेकर तेलंगाना तक छत्तीसगढ़ से गुजरते हुए एक निम्न दबाव क्षेत्र सक्रिय है, जो समुद्र तल से करीब 0.9 किमी ऊपर स्थित है। इसी सिस्टम के प्रभाव से मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है।

kgnews

Recent Posts

CG : दो अनावेदक शासकीय सेवक जवानों के खिलाफ अलग-अलग मामलों में आपराध पंजीबद्ध करने का डीएसपी को महिला आयोग अध्यक्ष ने दिया निर्देश …

CG : दो अनावेदक शासकीय सेवक जवानों के खिलाफ अलग-अलग मामलों में आपराध पंजीबद्ध करने का डीएसपी को महिला आयोग अध्यक्ष ने दिया निर्देश …

सुकमा । छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष, डॉ. किरणमयी नायक एवं प्रभारी सदस्य सुश्री…

7 minutes ago
CG : खनिज़ के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण करने वालों पर कार्यवाही जारी …

CG : खनिज़ के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण करने वालों पर कार्यवाही जारी …

सारंगढ़ बिलाईगढ़ । कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी पद्मिनी भोई साहू द्वारा दिये गये निर्देश पर…

12 minutes ago
CG : कलेक्टर जनदर्शन में पीएम आवास के लिए मिले 86 आवेदन …

CG : कलेक्टर जनदर्शन में पीएम आवास के लिए मिले 86 आवेदन …

सारंगढ़ बिलाईगढ़ । कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी पद्मिनी भोई साहू ने कलेक्टर जनदर्शन में जिले…

16 minutes ago
CG : कलेक्ट्रेट में जीवन दीप समिति की बैठक सम्पन्न …

CG : कलेक्ट्रेट में जीवन दीप समिति की बैठक सम्पन्न …

सारंगढ़ बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू की अध्यक्षता और जिला स्तर के सभी अधिकारियों…

21 minutes ago
राजनांदगांव : चूना पत्थर (गिट्टी) का अवैध परिवहन करने पर 3 वाहन को किया गया जप्त …

राजनांदगांव : चूना पत्थर (गिट्टी) का अवैध परिवहन करने पर 3 वाहन को किया गया जप्त …

राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिज का अवैध…

31 minutes ago
छत्तीसगढ़ में शिक्षकों को बड़ी राहत, शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक मिलेगी पुनर्नियुक्ति

छत्तीसगढ़ में शिक्षकों को बड़ी राहत, शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक मिलेगी पुनर्नियुक्ति

रायपुर. शासकीय एवं शत-प्रतिशत अनुदान प्राप्त शालाओं में कार्यरत शिक्षक संवर्ग (सहायक शिक्षक से लेकर…

32 minutes ago