रायपुर। छत्तीसगढ़ की दो राज्यसभा सीटों के लिए चुनावी प्रक्रिया तेज हो गई है। इन सीटों के लिए आज नामांकन पत्रों की समीक्षा की जाएगी। भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। बीजेपी ने लक्ष्मी वर्मा को उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस ने फूलोदेवी नेताम को प्रत्याशी घोषित किया है।
निर्वाचन प्रक्रिया के तहत प्रत्याशी 9 मार्च तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। प्रदेश की ये दोनों राज्यसभा सीटें 9 अप्रैल 2026 को रिक्त हो रही हैं। चुनाव में राज्य के कुल 90 विधायक मतदान करेंगे। विधानसभा में भाजपा के 54, कांग्रेस के 35 और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (गोंगपा) का 1 विधायक है। राज्यसभा चुनाव में मतदान गोपनीय मतपत्र के माध्यम से कराया जाएगा। इसके लिए 16 मार्च को मतदान होगा और उसी दिन शाम 5 बजे के बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे।
रामपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आस्था व विरासत के अपमान पर विपक्ष पर कड़ा प्रहार…
भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारतीय संस्कृति, ज्ञान परंपरा…
रायपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 28 फरवरी 2026 को प्रारंभ किए गए राष्ट्रव्यापी निःशुल्क एचपीवी…
रायपुर देशभर में 1 जुलाई 2026 से विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजना लागू…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज उनके निवास कार्यालय में उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित…
भोपाल भोपाल मेट्रो परियोजना प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजना है, जिसके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के…