छत्तीसगढ़

CG : आज से और गिरेगा पारा, बढ़ने वाली है ठिठुरन, अंबिकापुर रहा सबसे ठंडा

प्रदेश में गुरुवार से ठंडी हवाओं के आने का दौर शुरू होने वाला है। इसके चलते अब न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी तथा ठंड में बढ़ोतरी होगी। बुधवार को प्रदेशभर में अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ेगा, लेकिन न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। रायपुर सहित प्रदेशभर में अब ठंड बढ़ने लगी है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि इस वर्ष पिछले वर्षों की तुलना में ठंड अच्छी पड़ने की उम्मीद है।

बुधवार को प्रदेश का मौसम शुष्क रहा और ठंडक बनी रही। रायपुर सहित प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल भी छाए रहे। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि गुरुवार से ठंडी हवाओं के आने का दौर बढ़ने वाला है। इसके चलते न्यूनतम तापमान और गिरेगा।

बढ़ने लगी गर्म कपड़ों की बिक्री

ठंड बढ़ते ही प्रदेश में इन दिनों गर्म कपड़ों की बिक्री भी बढ़ने लगी है। रायपुर में मोतीबाग, आमापारा, पंडरी, टिकरापारा, संतोषीनगर सहित कई क्षेत्रों में गर्म कपड़ों के स्टाल है,साथ ही कपड़े संस्थानों में भी गर्म कपड़ों की नई रेंज आई हुई है। कारोबारियों का कहना है कि इस वर्ष कारोबार ज्यादा होने की उम्मीद है, पिछले वर्ष तो ठंड कम पड़ने से कारोबार में गिरावट थी।

यह रहा न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

रायपुर 15.6

बिलासपुर 14.4

अंबिकापुर 8.9

पेंड्रा रोड 12.0

जगदलपुर 13.8 ।

kgnews

Recent Posts

RSS पर टिप्पणी को लेकर BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का तीखा बयान, बोले- उंगली उठाई तो हाथ तोड़ देंगे

RSS पर टिप्पणी को लेकर BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का तीखा बयान, बोले- उंगली उठाई तो हाथ तोड़ देंगे

खंडवा  मध्य प्रदेश की सियासत में अयोध्या के श्री राम मंदिर को लेकर एक बार…

9 hours ago
‘गर्भ रखना या नहीं, फैसला महिला का अधिकार’: इंदौर हाईकोर्ट ने कहा- पति की सहमति जरूरी नहीं

‘गर्भ रखना या नहीं, फैसला महिला का अधिकार’: इंदौर हाईकोर्ट ने कहा- पति की सहमति जरूरी नहीं

इंदौर हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने महिलाओं के प्रजनन अधिकारों को लेकर अहम फैसला…

9 hours ago
दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम

दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम

दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम देश की…

10 hours ago
मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार…

11 hours ago
बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम

बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम

बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम भोपाल  मध्यप्रदेश…

11 hours ago
सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में आयोजित सुशासन तिहार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान…

11 hours ago