छत्तीसगढ़

CG : आम के चक्कर में युवक ने जान से हाथ धोया …

पेंड्रा| पेंड्रा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया, जहां आम तोड़ने के दौरान एक युवक की पेड़ से गिरकर मौत हो गई। घटना के बाद परिवार और गांव में शोक का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, झोंकापारा का रहने वाला पवन विश्वनाथ रविवार शाम अपने पिता के साथ कोडगार चौकी क्षेत्र के ग्राम टीड़ी में आम तोड़ने गया था। इसी दौरान वह पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रहा था, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ऊंचाई से नीचे आ गिरा।

गंभीर चोट लगने के कारण युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसा इतना अचानक हुआ कि परिजन कुछ समझ पाते, उससे पहले ही युवक की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

kgnews

Recent Posts

खरीदे गए गेहूँ में पायी गई कमी के कारणों की पहचान करने के लिये जिला उपार्जन समितियों दिये निर्देश

खरीदे गए गेहूँ में पायी गई कमी के कारणों की पहचान करने के लिये जिला उपार्जन समितियों दिये निर्देश

भोपाल  रबी विपणन वर्ष 2026-27 में गेहूं खरीदी के बाद खरीदे गये गेहूं में कमी…

2 hours ago
पुलिस सैलरी पैकेज योजना से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिला आर्थिक संबल

पुलिस सैलरी पैकेज योजना से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिला आर्थिक संबल

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कल्याण तथा उनके परिवारों की आर्थिक…

2 hours ago
पुलिस परिवहन शोध संस्थान का प्रदेशव्यापी विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान

पुलिस परिवहन शोध संस्थान का प्रदेशव्यापी विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान

भोपाल  प्रदेश में स्कूली बच्चों की सुरक्षित एवं व्यवस्थित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…

2 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना

रायपुर श्रद्धालुओं की मनोकामनाओं और प्रार्थनाओं को जगन्नाथ धाम तक पहुंचाएगी रथ उप मुख्यमंत्री  अरुण…

2 hours ago
बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप

बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर  बस्तर संभाग मुख्यालय स्थित पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में गुरुवार को आयोजित 'दीदी…

3 hours ago