CG : आयुक्त सहकारिता कुलदीप शर्मा ने जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक का किया निरीक्षण

से संवाद कर 10 ग्राहकों को प्रदान किया एटीएम कार्ड

रायपुर,

खातेदारों से संवाद कर 10 ग्राहकों को प्रदान किया एटीएम कार्ड

सहकारिता मंत्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं कुलदीप शर्मा ने शुक्रवार को जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित जगदलपुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शाखा जगदलपुर में उपस्थित खातेदारों एवं हितग्राहियों से संवाद कर बैंक द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की विस्तार से जानकारी ली और 10 हितग्राहियों को एटीएम कार्ड प्रदान कर उन्हें डिजिटल लेनदेन हेतु प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत आयुक्त सहकारिता ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश दिया। 

निरीक्षण उपरांत आयुक्त सहकारिता शर्मा ने विभागीय समीक्षा बैठक लेकर विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने समीक्षा के दौरान मुख्य रूप से ‘सहकार से समृद्धि’ अभियान के अंतर्गत पैक्स कम्प्यूटराईजेशन, प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र स्थापना, कॉमन सर्विस सेंटर की कार्य प्रगति, माइक्रो एटीएम ट्रांजेक्शन की स्थिति, नवीन समितियों का गठन, बहुउद्देशीय समितियां, कृषक उत्पादक समिति की प्रगति की जानकारी ली। साथ ही सहकारी संस्थाओं का अंकेक्षण एवं अंकेक्षण शुल्क वसूली तथा मुख्यालय से प्राप्त शिकायतों के प्रतिवेदन की स्थिति की समीक्षा करते हुए सरकार की मंशानुरूप ‘सहकार से समृद्धि’ अभियान के लक्ष्यों को निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश अधिकारियों को दिए, जिससे संचालित योजनाओं से अधिक से अधिक हितग्राही लाभान्वित हो सकें। 

इस अवसर पर संयुक्त आयुक्त सहकारिता बिनोद कुमार बुनकर सहित संभाग के सहायक आयुक्त सहकारिता, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित जगदलपुर कुंवर सिंह धु्रव, अतिरिक्त प्रबंधक एसए रजा सहित बस्तर संभाग के नोडल अधिकारी और सहकारिता के अधिकारी उपस्थित रहे।

kgnews

Recent Posts

CG : महेन्द्रपुर में सोलर पंप कार्यशील, ग्रामवासियों को हो रहा पेयजल की आपूर्ति

CG : महेन्द्रपुर में सोलर पंप कार्यशील, ग्रामवासियों को हो रहा पेयजल की आपूर्ति

उत्तर बस्तर कांकेर, दुर्गूकोंदल विकासखण्ड के ग्राम महेन्द्रपुर में स्थापित सोलर पंप की खराब होने…

2 minutes ago
CG : सुशासन तिहार 2026 : ’जब प्रशासन की संवेदनशील पहल से 162 परिवारों के जीवन में आई स्वच्छता और सम्मान की नई सुबह

CG : सुशासन तिहार 2026 : ’जब प्रशासन की संवेदनशील पहल से 162 परिवारों के जीवन में आई स्वच्छता और सम्मान की नई सुबह

रायपुर, सूरजपुर जिले में इन दिनों सुशासन तिहार 2026 केवल शासकीय शिविरों तक सीमित नहीं…

4 minutes ago
CG : महिला विधायक का भाषण सुनकर सहम गए पटवारी-तहसीलदार, शिविर में लगाई फटकार …

CG : महिला विधायक का भाषण सुनकर सहम गए पटवारी-तहसीलदार, शिविर में लगाई फटकार …

बलरामपुर। जिले के वाड्रफनगर क्षेत्र के मुरकौल में आयोजित समाधान शिविर के दौरान विधायक शकुंतला…

10 minutes ago
CG : झुग्गी की तंग गलियों से शोध के सपनों तक: श्रवण बाधित पूजा साहू को मिला नई जिंदगी का सहारा

CG : झुग्गी की तंग गलियों से शोध के सपनों तक: श्रवण बाधित पूजा साहू को मिला नई जिंदगी का सहारा

डिजिटल श्रवण यंत्र और रोजगार मिलने से खिल उठी मुस्कान, अब पीएचडी कर समाज सेवा…

13 minutes ago
CG : बकरी पालन से लखपति दीदी बनी उद कुंवर : कलेक्टर ने की सराहना

CG : बकरी पालन से लखपति दीदी बनी उद कुंवर : कलेक्टर ने की सराहना

गौरेला पेंड्रा मरवाही, पेण्ड्रा विकासखण्ड के ग्राम कोडगार की गरीब परिवार से कम पढ़ी लिखी…

18 minutes ago
लंबित मामलों पर बड़ा एक्शन, 24 राशन दुकानों के लाइसेंस निरस्त

लंबित मामलों पर बड़ा एक्शन, 24 राशन दुकानों के लाइसेंस निरस्त

दुर्ग. जिले की 24 राशन दुकानों का संचालन लंबे समय से अटैचमेंट में चल रहा…

23 minutes ago