छत्तीसगढ़

CG : आरक्षक ने की पिटाई, वकीलों ने घेरा एसपी दफ्तर

बिलासपुर में डायल 112 के आरक्षक और ड्राइवर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक वकील को धकियाते व मारपीट करते हुए ले जाते दिख रहा है। वकील पर आरोप है कि उसने आरक्षक की वर्दी फाड़ दी और मारपीट भी की। जिस पर पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर रात भर थाने में बैठा लिया। इधर, जिला अधिवक्ता संघ को इसकी जानकारी हुई, तब पदाधिकारियों ने वकील को थाने से छुड़ाया, जिसके बाद एसपी ऑफिस का घेराव कर जमकर हल्ला बोला। पूरा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

बीते रविवार को दोपहर बंधवापारा के कन्हैया सिटी निवासी वकील अनुराग पांडेय अपने घर में था। तभी उसकी पत्नी से उसका विवाद हो गया। इस पर किसी पड़ोसी ने पुलिस के डायल 112 को काल किया। जानकारी मिलते ही डायल 112 के आरक्षक विश्वदीप खूंटे और ड्राइवर योगेश बघेल घटनास्थल मकान पहुंचे, तब घर का दरवाजा बंद मिला।

इस दौरान वकील से पूछताछ करते हुए आरक्षक व चालक ने उसकी पिटाई कर दी और धक्का मारते हुए उसे पुलिस की गाड़ी में बैठा लिया।

इधर, आरक्षक विश्वदीप खूंटे का आरोप है कि सूचना पर जब वह घटनास्थल मकान पहुंचा, तब दरवाजा बंद मिला। दरवाजा खटखटाने पर सुरभि पांडेय ने दरवाजा खोला और उसने बताया कि उसके पति ने उसके साथ मारपीट की है। इतने में अनुराग पांडेय भी बाहर आ गया और बिना वजह घर में घुसने का आरोप लगाकर आरक्षक के साथ मारपीट कर दिया और उसकी वर्दी भी फाड़ दी। इस घटना के बाद पुलिस अनुराग पांडेय को पूरी रात थाने में बैठाए रही। पुलिस ने उसके खिलाफ आरक्षक के साथ मारपीट, शासकीय कार्य में बाधा सहित गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

kgnews

Recent Posts

CG : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर लोकभवन में किया गया योगाभ्यास

CG : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर लोकभवन में किया गया योगाभ्यास

रायपुर, अंतर्राराष्ट्रीय योग दिवस केे अवसर पर आज लोकभवन के छत्तीसगढ़ मण्डपम में सामूहिक योगाभ्यास…

5 minutes ago
CG : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गंभीर किडनी रोगी के उपचार हेतु 3.95 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की

CG : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गंभीर किडनी रोगी के उपचार हेतु 3.95 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की

मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से जशपुर के मरीज को मिली बड़ी राहतसीएम कैंप कार्यालय…

10 minutes ago
CG : योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं, स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान दें : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

CG : योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं, स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान दें : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

विश्व को भारत की अमूल्य देन है योग, इसे जन-जन तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी :…

14 minutes ago
उज्जैन में नर्मदा एक्सप्रेस में धक्का लगने पर विवाद, युवक पर चाकू से हमला; हालत गंभीर

उज्जैन में नर्मदा एक्सप्रेस में धक्का लगने पर विवाद, युवक पर चाकू से हमला; हालत गंभीर

उज्जैन. नर्मदा एक्सप्रेस के जनरल कोच में युवक पर जानलेवा हमला हो गया। कोच के…

18 minutes ago
योग को दिनचर्या बनाएं, स्वस्थ समाज के निर्माण में दें योगदान: मुख्यमंत्री साय

योग को दिनचर्या बनाएं, स्वस्थ समाज के निर्माण में दें योगदान: मुख्यमंत्री साय

अम्बिकापुर/रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अम्बिकापुर के…

28 minutes ago
जबलपुर में योग दिवस 2026: राष्ट्रपति मुर्मु ने योग को बताया भारत का अमूल्य उपहार

जबलपुर में योग दिवस 2026: राष्ट्रपति मुर्मु ने योग को बताया भारत का अमूल्य उपहार

जबलपुर राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि हम भारत की उस महान योग परंपरा…

46 minutes ago