मुंगेली जिला पंचायत ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत नियुक्त ग्राम पंचायत धनगांव च. के आवास मित्र इमरान खान को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। यह कार्रवाई प्राप्त शिकायतों और जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है। जिला पंचायत की जांच में इमरान खान पर लगे आरोप सही पाए गए। उन पर पीएमएवाई के तहत बन रहे आवासों में नियमों का उल्लंघन करने का आरोप था। साथ ही उन्होंने गलत जियो टैगिंग भी की थी। बिसेन शिवारे ग्राम चलान और ग्राम पंचायत धनगांव च. ने 18 मार्च 2025 को इस संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया था। जांच प्रतिवेदन 24 मार्च 2025 को प्राप्त हुआ। इसके बाद जिला पंचायत ने तत्काल प्रभाव से इमरान खान को आवास मित्र के पद से हटाने का निर्णय लिया। जिला पंचायत द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि इमरान खान को ग्राम पंचायत धनगांव च. के आवास मित्र पद से तत्काल प्रभाव से अलग किया जाता है।
भोपाल मध्य प्रदेश सरकार की रविवार को जगदीशपुर में होने वाली विशेष कैबिनेट बैठक में…
भोपाल महानिदेशक जेल एवं सुधारात्मक सेवाएँ, मध्यप्रदेश, भोपाल डॉ. वरुण कपूर (आईपीएस) द्वारा दिनांक 17…
रायपुर राज्य के किसान लाभकारी फसलों की तरफ बढ़ रहे है जिससे उनकी आमदनी में…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्काईरूट एयरोस्पेस द्वारा विकसित भारत के पहले निजी कक्षीय…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में एक उच्च…
भोपाल भोपाल-इंदौर रोड को होशंगाबाद रोड से कनेक्ट करने के लिए प्रस्तावित महत्वाकांक्षी 'वेस्टर्न बाईपास…