छत्तीसगढ़

CG : आवासीय खेल अकादमी रायपुर में प्रवेश हेतु राज्य स्तरीय चयन ट्रायल शुरू …

बेमेतरा । खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को निखारने और उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के उद्देश्य से आवासीय खेल अकादमी रायपुर में प्रवेश हेतु राज्य स्तरीय चयन ट्रायल 2026-27 का आयोजन प्रारम्भ किया जा रहा है। यह चयन प्रक्रिया अकादमी संचालन नियम 2014 के अंतर्गत आयोजित की जाएगी।

जारी कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न खेल विधाओं के लिए चयन ट्रायल अलग-अलग तिथियों में आयोजित होंगे। तीरंदाजी (बालक/बालिका), फुटबॉल (बालिका) एवं वेट लिफ्टिंग (बालक/बालिका) के लिए चयन 28 एवं 29 अप्रैल को किया जाएगा। वहीं हॉकी (बालक/बालिका) तथा एथलेटिक्स (बालक/बालिका) के लिए चयन प्रक्रिया 30 अप्रैल से 01 मई तक आयोजित की जाएगी।

सभी चयन ट्रायल प्रतिदिन सुबह 7 बजे से प्रारम्भ होंगे, जिसमें 13 से 17 वर्ष आयु वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। चयन प्रक्रिया के प्रथम दिवस प्रतिभागियों का पंजीयन, दस्तावेज सत्यापन, चिकित्सीय परीक्षण एवं शारीरिक दक्षता परीक्षण आयोजित किया जाएगा। यह प्रक्रिया स्वामी विवेकानंद स्टेडियम, कोटा (रायपुर) में संपन्न होगी।

द्वितीय दिवस पर खेल कौशल परीक्षण आयोजित किए जाएंगे। तीरंदाजी के लिए तीरंदाजी एरीना (बालिका खेल छात्रावास के सामने मैदान), हॉकी के लिए सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम (पिच क्रमांक-02) तथा फुटबॉल (बालिका), एथलेटिक्स एवं वेट लिफ्टिंग के लिए स्वामी विवेकानंद स्टेडियम, कोटा (रायपुर) में परीक्षण आयोजित होंगे।

चयनित खिलाड़ियों को आवासीय सुविधा के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, पौष्टिक भोजन, खेल सामग्री (किट), दुर्घटना बीमा एवं विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा उच्च स्तरीय प्रशिक्षण निःशुल्क प्रदान किया जाएगा। यह पहल राज्य के उभरते खिलाड़ियों के लिए एक सुनहरा अवसर है, जिससे वे अपने खेल कौशल को विकसित कर भविष्य में बड़े मंचों पर प्रदर्शन कर सकें।

खेल विभाग ने इच्छुक खिलाड़ियों एवं अभिभावकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में भाग लें। अधिक जानकारी के लिए सहायक जिला खेल अधिकारी उपेंद्र सेंगर (मो. 9826168395) से संपर्क किया जा सकता है।

kgnews

Recent Posts

43 शिक्षकों से करोड़ों की लोन ठगी, 5 आरोपी गिरफ्तार, लैपटॉप और चेकबुक बरामद

43 शिक्षकों से करोड़ों की लोन ठगी, 5 आरोपी गिरफ्तार, लैपटॉप और चेकबुक बरामद

कोंडागांव. जिले के फरसगांव और केशकाल थाना क्षेत्र में शिक्षकों को विभिन्न बैंकों से पर्सनल…

47 minutes ago
छत्तीसगढ़ में नशे में धुत मिले हेडमास्टर, स्कूल के बाहर गाली-गलौज का वीडियो वायरल

छत्तीसगढ़ में नशे में धुत मिले हेडमास्टर, स्कूल के बाहर गाली-गलौज का वीडियो वायरल

सूरजपुर. छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से शिक्षा के मंदिर को शर्मसार करने वाला एक मामला…

2 hours ago
महिलाओं और बच्चों की डिजिटल सुरक्षा के लिए बनेगा विशेष ऑनलाइन मॉड्यूल – मंत्री सुश्री भूरिया

महिलाओं और बच्चों की डिजिटल सुरक्षा के लिए बनेगा विशेष ऑनलाइन मॉड्यूल – मंत्री सुश्री भूरिया

महिलाओं और बच्चों की डिजिटल सुरक्षा के लिए बनेगा विशेष ऑनलाइन मॉड्यूल - मंत्री सुश्री…

2 hours ago
MP के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रमोशन प्रक्रिया होगी पूरी तरह डिजिटल

MP के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रमोशन प्रक्रिया होगी पूरी तरह डिजिटल

भोपाल   मध्यप्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है. दरअसल राज्य सरकार ने…

3 hours ago