CG : आशिक ने प्रेमिका की मां पर किया जानलेवा हमला…

रायपुर. प्रेमिका के ब्रेकअप होने और बातचीत बंद होने से नाराज एक युवक ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर पूर्व प्रेमिका की मां के सिर पर हथौड़ा से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. युवती की शिकायत पर डीडीनगर थाने की पुलिस ने युवक और उसके साथी के खिलाफ हत्या की कोशिश का अपराध दर्ज किया है. रायपुरा, गौरा चौक स्थित यादवपारा निवासी आरती विश्वकर्मा ने देवेंद्र नगर निवासी दीपक अग्रवाल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.

आरती ने पुलिस को बताया है कि सोशल मीडिया के माध्यम से दीपक से उसकी पहचान हुई थी. युवती के घरवाले दीपक को पसंद नहीं करते थे. इसके चलते युवती अलग से मकान किराए पर लेकर रहने लगी. जनवरी में युवती खम्हारडीह में मकान किराए पर लेकर रहने लगी. इस दौरान दीपक युवती के साथ मारपीट करने लगा. मारपीट से परेशान होकर युवती ने दीपक से ब्रेकअप कर वापस अपनी मां के पास चली गई.

युवती ने पुलिस को बताया है कि दीपक से बातचीत बंद करने पर उसने अपना मोबाइल नंबर ब्लॉक कराकर नया सिम लिया. इसके बाद दीपक ने आरती की मां के पास कॉल कर आरती से बात करने दबाव बनाया. बातचीत कराने से इनकार करने पर वह आरती की मां के साथ गाली-गलौज करने लगा. शुक्रवार को आरती की मां काम करने जा रही थी. इस दौरान दीपक आरती की मां के करीब पहुंचा और उसके सिर पर हथौड़ा से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया.

kgnews

Recent Posts

CG : जिले में अब तक 357.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज…

CG : जिले में अब तक 357.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज…

दुर्ग । जिले में 1 जून 2026 से 21 जुलाई 2026 तक 357.7 मिमी औसत…

2 minutes ago
CG : वीबी-जी रामजी योजना के तहत 1 जुलाई 2026 से अब तक जिले में 12,089 मानव दिवस सृजित…

CG : वीबी-जी रामजी योजना के तहत 1 जुलाई 2026 से अब तक जिले में 12,089 मानव दिवस सृजित…

दुर्ग । ग्रामीण विकास एवं रोजगार सृजन को नई दिशा देने के उद्देश्य से केंद्र…

4 minutes ago
CG : कैबिनेट ब्रेकिंग: अग्निवीरों को तीन विभागों में 10 फीसदी आरक्षण…

CG : कैबिनेट ब्रेकिंग: अग्निवीरों को तीन विभागों में 10 फीसदी आरक्षण…

किसानों के लिए बनेगी उर्वरक उपसमिति रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में बुधवार…

12 minutes ago
CG : सड़क किनारे खड़े ट्रकों के खिलाफ विशेष अभियान, ई-चालान और BNS के तहत कार्रवाई…

CG : सड़क किनारे खड़े ट्रकों के खिलाफ विशेष अभियान, ई-चालान और BNS के तहत कार्रवाई…

रायपुर । राजधानी रायपुर में सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े ट्रक और ट्रेलरों के…

15 minutes ago
CG : गुस्से में स्कूटर फूंकी, बचाने दौड़ा दोस्त जिंदा जल गया, आरोपी गिरफ्तार…

CG : गुस्से में स्कूटर फूंकी, बचाने दौड़ा दोस्त जिंदा जल गया, आरोपी गिरफ्तार…

रायपुर । रायपुर में स्कूटर में आग लगने से युवक की मौत के मामले का…

18 minutes ago
CG : 2 बसों में खामियां पाए जाने पर स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी …

CG : 2 बसों में खामियां पाए जाने पर स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी …

महासमुंद। जिला परिवहन अधिकारी प्रतीक शुक्ला के निर्देशन में परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस द्वारा…

19 minutes ago