CG : इंटर्न डॉक्टरों के खिलाफ FIR दर्ज, नशे में लूट-मारपीट करते वीडियो वायरल …
रायगढ़। जिले के चक्रधर नगर थाना क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज में इंटर्नशिप कर रहे दो डॉक्टरों पर मारपीट और लूटपाट का गंभीर आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि, मॉर्निंग वॉक के लिए निकले युवक के साथ नशे की हालत में दोनों इंटर्न डॉक्टरों ने मारपीट की और उसके पास से चांदी की चेन व नकदी लूट ली। मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित सुदर्शन पांडे शुक्रवार की सुबह करीब 4 बजे अपने दोस्तों के साथ मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। इसी दौरान डिग्री कॉलेज के पास मेडिकल कॉलेज में इंटर्नशिप कर रहे देवेन्द्र चौरसिया और अनिल मीणा से उनका सामना हुआ।
आरोप है कि, दोनों इंटर्न डॉक्टर नशे की हालत में थे और उन्होंने बिना किसी कारण सुदर्शन पांडे के साथ विवाद शुरू कर दिया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। आरोप है कि, दोनों ने सुदर्शन पांडे के साथ जमकर मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आईं। इतना ही नहीं, उनके गले से चांदी की चेन और लगभग 4,500 रुपये नकद भी लूट लिए गए। घटना के बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत चक्रधर नगर थाना में दर्ज कराई है। फिलहाल, मामले की जांच में पुलिस जुट गई है।
जगदलपुर. बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने आईजी सुन्दरराज पी का सम्मान समारोह आयोजित…
पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब 10 लाख रुपये की फिरौती…
भोपाल मध्यप्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग ने वर्ष 2026-27 में छात्रावास एवं आश्रमों में…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत आज राजधानी रायपुर के सोनपैरी…
रायपुर. महीनों के उहापोह के बाद आखिरकार प्रशासन की माना क्षेत्र स्थित ग्राम नकटी में…