CG : ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण सम्पन्न

कलेक्टर एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने सुरक्षा व प्रबंधन व्यवस्था का लिया जायजा

बेमेतरा . जिला कार्यालय परिसर स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मार्च माह का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण आज प्रातः 11 बजे शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न हुआ। निरीक्षण कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतिष्ठा ममगाईं के नेतृत्व में संयुक्त रूप से किया गया, जिसमें विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई।


निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस की बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था का गहन परीक्षण किया गया। अधिकारियों द्वारा सीसीटीवी निगरानी प्रणाली, ताले एवं सील की स्थिति, डबल लॉक सिस्टम, अभिलेख पंजी (रिकॉर्ड रजिस्टर) तथा प्रवेश-निकास प्रक्रिया का सूक्ष्म अवलोकन किया गया। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया गया कि निर्वाचन से संबंधित सभी ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनें निर्धारित मानकों के अनुरूप सुरक्षित एवं संरक्षित रूप से रखी गई हैं।


इस अवसर पर कलेक्टर ममगाईं ने कहा कि ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनें लोकतांत्रिक चुनाव प्रक्रिया की विश्वसनीयता का आधार हैं, अतः इनके भंडारण, रखरखाव एवं सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही कतई स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था को निरंतर सुदृढ़ बनाए रखें तथा निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सभी प्रोटोकॉल एवं मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें।


निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर गुड्डू लाल जगत, जिला कोषालय अधिकारी, निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी एवं पुलिस विभाग के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने संयुक्त रूप से वेयर हाउस की व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए आवश्यक बिंदुओं पर संतुष्टि व्यक्त की। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी निरीक्षण प्रक्रिया में भाग लेते हुए वेयरहाउस की सुरक्षा एवं प्रबंधन व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने इसे निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं जन विश्वास बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।


कलेक्टर ने जानकारी दी कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रत्येक तिमाही में ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का आंतरिक निरीक्षण अनिवार्य रूप से किया जाता है, ताकि उपकरणों की सुरक्षा, पारदर्शिता एवं निर्वाचन प्रक्रिया की विश्वसनीयता सुनिश्चित की जा सके। समग्र रूप से यह निरीक्षण प्रक्रिया शांतिपूर्ण, व्यवस्थित एवं पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई, जिससे जिले में आगामी निर्वाचन संबंधी तैयारियों की सुदृढ़ता एवं प्रशासनिक सजगता स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुई।

kgnews

Recent Posts

CG : सुशासन एक्सप्रेस से बढ़ी लोगों की उम्मीद गांव-गांव पहुंच रहा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ

CG : सुशासन एक्सप्रेस से बढ़ी लोगों की उम्मीद गांव-गांव पहुंच रहा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ

रायपुर, प्रदेश में अंतिम व्यक्ति तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने के उद्देश्य से…

36 seconds ago
CG : नीट यूजी में प्रवेश प्राप्त करने हेतु प्रदेश के संगठित क्षेत्र के बीमित श्रमिकों के बच्चों के लिए सुनहरा अवसर

CG : नीट यूजी में प्रवेश प्राप्त करने हेतु प्रदेश के संगठित क्षेत्र के बीमित श्रमिकों के बच्चों के लिए सुनहरा अवसर

रायपुर, प्रदेश में संगठित क्षेत्र के बीमित श्रमिकों के बच्चों को स्नातक स्तर पर मेडिकल…

4 minutes ago
CG : साहस और सजगता का सम्मान, केनाल रोड में लुटेरे को पकड़ने वाले आकाश को किया गया सम्मानित …

CG : साहस और सजगता का सम्मान, केनाल रोड में लुटेरे को पकड़ने वाले आकाश को किया गया सम्मानित …

रायपुर। माह मार्च 2025 मेें सिविल लाईन क्षेत्रांतर्गत केनाल रोड कटोरा ताला के पास लूट…

6 minutes ago
CG : सुशासन तिहार 2026 : कस्तूरा में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ

CG : सुशासन तिहार 2026 : कस्तूरा में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ

प्रधानमंत्री आवास की चाबी और राशन कार्ड वितरण से ग्रामीणों के चेहरे खिले रायपुर, मुख्यमंत्री…

9 minutes ago
CG : 7 वार्डों में पानी सप्लाई नहीं, लोग परेशान …

CG : 7 वार्डों में पानी सप्लाई नहीं, लोग परेशान …

जगदलपुर। शहर में भीषण गर्मी के बीच स्वच्छ पेयजल व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर…

13 minutes ago
CG : समाधान शिविर बना जिंदगी का यादगार पल

CG : समाधान शिविर बना जिंदगी का यादगार पल

ट्राइसाइकिल ने आसान किया दिव्यांग छात्र नागेश देशमुख का सफर धमतरी, धमतरी विकासखंड के ग्राम…

14 minutes ago