छत्तीसगढ़

CG : उत्तर बस्तर कांकेर आकांक्षी जिला व ब्लॉक के तहत् श्रेष्ठ कार्य करने वाले कर्मचारी हुए सम्मानित

उत्तर बस्तर कांकेर, भारत सरकार के नीति आयोग द्वारा चयनित कांकेर जिले को आकांक्षी जिला एवं कोयलीबेड़ा एवं दुर्गूकोंदल विकासखण्ड को आकांक्षी ब्लॉक के तौर पर चयनित किया गया है, जिसके तहत् विगत 01 जुलाई से 30 सितम्बर तक विभिन्न संकेतकों पर आधारित गतिविधियां संचालित की गई। आकांक्षी जिला व ब्लॉक कार्यक्रम के तहत सम्पूर्णता अभियान के समापन अवसर पर आज सम्मान समारोह का आयोजन कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें श्रेष्ठ कार्य करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आज सुबह 11 बजे आयोजित समारोह में कलेक्टर क्षीरसागर ने उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों से कहा कि पिछले तीन महीने में जिला एवं दुर्गूकोंदल व कोयलीबेड़ा ब्लॉक में स्वास्थ्य, शिक्षा, महिलाओं में सेहत के प्रति जागरूकता, सामाजिक सुरक्षा, कृषि क्षेत्र एवं अन्य निर्धारित इंडिकेटर पर कार्य सभी मैदानी अमलों ने बेहतर कार्य किया है, जिसके वे बधाई के पात्र हैं। उन्होंने सुदूर क्षेत्रों में सोशल इंडिकेटर्स पर अच्छा प्रदर्शन करने पर जोर देते हुए आगे भी निर्धारित मापदंड के अनुरूप बेहतर कार्य करने की बात कही। साथ ही लक्षित कार्यक्रमों के माध्यम से समुदाय के अपेक्षित सुधार के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के महत्व पर भी कलेक्टर ने फोकस किया।

समारोह के दौरान पीपीआईए फेलो के द्वारा कार्यक्रम की समग्र स्थिति के बारे में पॉवर पाईंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुति दी, जिसमें पहल के दौरान की गई उपलब्धियों और प्रगति की जानकारी दी गई। अंत में ब्लॉक अधिकारियों को पीपीआईए की सफल संतृप्ति के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमित अग्रवाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं सम्मानित होने वाले ब्लॉक स्तर के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

kgnews

Recent Posts

Indore Metro के अंडरग्राउंड रूट में चुनौती, एयरपोर्ट एरिया में ब्लास्टिंग से होगी खुदाई

Indore Metro के अंडरग्राउंड रूट में चुनौती, एयरपोर्ट एरिया में ब्लास्टिंग से होगी खुदाई

इंदौर  इंदौर में मेट्रो ट्रेन के अंडरग्राउंड हिस्से का काम फिलहाल एयरपोर्ट के समीप चल…

22 minutes ago
Ladli Behna Yojana: कब आएगी 37वीं किस्त? ऐसे चेक करें खाते में आए ₹1500 या नहीं

Ladli Behna Yojana: कब आएगी 37वीं किस्त? ऐसे चेक करें खाते में आए ₹1500 या नहीं

भोपाल   लाडली बहना योजना मध्य प्रदेश सरकार की वो योजना है जो प्रदेश की जरुरतमंद…

28 minutes ago
विकास कार्यों में नही होगी कोई कमी -राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

विकास कार्यों में नही होगी कोई कमी -राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

​रायपुर         छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश की जनता की समस्याओं के त्वरित…

10 hours ago
रसिंहपुर के डायल-112 हीरोज ट्रेन से गिरकर घायल हुए व्यक्ति को त्वरित सहायता पहुँचाकर कराया अस्पताल में भर्ती

रसिंहपुर के डायल-112 हीरोज ट्रेन से गिरकर घायल हुए व्यक्ति को त्वरित सहायता पहुँचाकर कराया अस्पताल में भर्ती

भोपाल  नरसिंहपुर जिले के थाना गाडरवारा अंतर्गत चौकी सालीचौका क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता,…

10 hours ago

सड़क दुर्घटना में चकनाचूर पेल्विस (श्रोणि) की हड्डी का सफल ऑपरेशन, सिम्स में युवक को मिला नया जीवन

रायपुर सड़क दुर्घटना में चकनाचूर पेल्विस (श्रोणि) की हड्डी का सफल ऑपरेशन, सिम्स में युवक…

10 hours ago
देश में शीघ्र लागू होगी समान नागरिक संहिता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

देश में शीघ्र लागू होगी समान नागरिक संहिता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि देश में एक निशान, एक विधान…

11 hours ago