छत्तीसगढ़

CG : एक व्यापारी के बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना …

दुर्ग। जामुल थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक व्यापारी के घर बड़ी चोरी का मामला सामने आया है। कैलाश नगर लोहिया रोड में रहने वाले कारोबारी अपने परिवार के साथ मैहर दर्शन गए थे। इस दौरान उनके बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया।

अज्ञात चोरों ने बाउंड्री कूदकर घर में प्रवेश किया और अलमारी का लॉकर तोड़कर करीब 4.90 लाख रुपए के सोने के जेवरात चोरी कर लिए। परिवार के लौटने पर चोरी का खुलासा हुआ, जिसके बाद पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जानकारी के अनुसार कैलाश नगर, लोहिया रोड, एकता चौक निवासी आदित्य विक्रम केशरवानी (26) अपने माता-पिता और बहन के साथ 16 जनवरी की रात करीब 7:45 बजे मैहर माता के दर्शन के लिए घर में ताला लगाकर रवाना हुए थे।

परिवार 18 जनवरी की सुबह करीब 11 बजे मैहर से वापस लौटा। घर पहुंचने पर देखा गया कि मुख्य गेट का ताला बाहर से सुरक्षित अवस्था में बंद था। जब गेट खोलकर अंदर प्रवेश किया गया तो घर के भीतर कुछ लाइटें जली हुई थीं। किचन का दरवाजा बंद था, लेकिन उसका लॉक खुला हुआ मिला।

अंदर जांच करने पर अलमारी का लॉकर खुला हुआ पाया गया। लॉकर में रखे गए सोने के दो हार, दो जोड़ी कान के सेट, तीन जोड़ी कंगन, एक कान की नथनी और मंगलसूत्र का पेंडल चोर अपने साथ ले गए। सभी जेवर पुराने और इस्तेमाल किए हुए बताए गए हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 4 लाख 90 हजार रुपए आंकी गई है।

kgnews

Recent Posts

नो यूरिया से आसान हुई खेती, किसान गुलाबचंद राठौर को मिल रहे बेहतर परिणाम

नो यूरिया से आसान हुई खेती, किसान गुलाबचंद राठौर को मिल रहे बेहतर परिणाम

रायपुर राज्य शासन द्वारा कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों के उपयोग को बढ़ावा देने के…

42 minutes ago
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बदली तस्वीर, ग्रामीणों को मिली आवागमन, शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बदली तस्वीर, ग्रामीणों को मिली आवागमन, शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा

रायपुर  बीजापुर जिले के भैरमगढ़ विकासखंड के अतिसंवेदनशील और पूर्व नक्सल प्रभावित अबुझमाड़ क्षेत्र में…

57 minutes ago
रंग, रचनात्मकता और संस्कृति का महोत्सव बना ‘आकार-2026’

रंग, रचनात्मकता और संस्कृति का महोत्सव बना ‘आकार-2026’

रायपुर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपराओं, हस्तशिल्प, संगीत, नृत्य और आधुनिक रचनात्मकता के अद्भुत संगम…

1 hour ago
भोपाल में बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, जंगल में मिला शव, लूटपाट की आशंका

भोपाल में बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, जंगल में मिला शव, लूटपाट की आशंका

भोपाल राजधानी के देहात क्षेत्र के नज़ीराबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने…

1 hour ago
भारत, जर्मन संबंधों को मिला है नया आयाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भारत, जर्मन संबंधों को मिला है नया आयाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मंगलवार को समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में जर्मनी के…

1 hour ago
“हमारे शिक्षक” ऐप के माध्यम से AI आधारित सत्यापन और जियो-फेंसिंग तकनीक से सुनिश्चित हो रही वास्तविक उपस्थिति

“हमारे शिक्षक” ऐप के माध्यम से AI आधारित सत्यापन और जियो-फेंसिंग तकनीक से सुनिश्चित हो रही वास्तविक उपस्थिति

भोपाल  स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा विकसित "हमारे शिक्षक" ऐप प्रदेश के शिक्षकों एवं कर्मचारियों की…

1 hour ago