राजनांदगांव । एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पेण्ड्री राजनांदगांव के विद्यार्थियों के स्वास्थ्य संरक्षण तथा संक्रामक त्वचा रोगों की रोकथाम के उद्देश्य से विद्यालय में स्कैबिस स्क्रीनिंग एवं अवेयरनेस मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प का संचालन स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकीय दल के सहयोग से किया गया। कैम्प में कुल 57 विद्यार्थियों की चिकित्सकीय जांच की गई।
कैम्प में चिकित्सकीय दल द्वारा विद्यार्थियों को व्यक्तिगत स्वच्छता एवं संक्रमण से बचाव के लिए आवश्यक सुझाव दिए गए। चिकित्सकीय दल द्वारा नियमित रूप से स्नान करने एवं शरीर को स्वच्छ रखने की आदत विकसित करने और कपड़े, तौलिया, कंबल एवं बिस्तर अन्य विद्यार्थियों के साथ साझा नहीं करने, कपड़ों एवं बिस्तर को समय-समय पर धूप में सुखाने, नाखून छोटे रखने एवं खुजली होने पर त्वचा को अधिक नहीं खुजलाने, किसी भी प्रकार की त्वचा संबंधी समस्या होने पर तुरंत वार्डन अधीक्षक को सूचित करने कहा गया। प्रभावित विद्यार्थियों की नियमित निगरानी रखने तथा आवश्यकता पडऩे पर पुन: चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराने कहा गया।
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में 3 और 4 जुलाई को राजधानी…
रायपुर मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का…
रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के…
भोपाल स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग भारत सरकार द्वारा घोषित स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग…
रायपुर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने आज बुधवार को बस्तर कलेक्टोरेट के प्रेरणा सभाकक्ष में…
भोपाल महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश पुलिस…