छत्तीसगढ़

CG : एचएमएस यूनियन की पहल से करंट से मृत छात्र के परिजनों को मिला 5 लाख का मुआवजा

भिलाई। श्रमिक यूनियन हिंद मजदूर सभा (एचएमएस) की पहल फिर एक बार सार्थक हुई है। इस बार फैक्ट्री में काम के दौरान करंट लगने से मृत छात्र के परिजनों को यूनियन की पहल पर जिला व पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में  फैक्ट्री संचालक से 5 लाख रुपए का मुआवजा मिला है। इस दौरान एचएमएस यूनियन के छत्तीसगढ़ राज्य कार्यवाहक अध्यक्ष एच. एस. मिश्रा ने फैक्ट्रियों में नियम कानून के पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया है। उल्लेखनीय है कि औद्योगिक क्षेत्र भिलाई स्थित साउथ इंडिया इंडस्ट्रीज में 13 अप्रैल की दोपहर को पार्ट टाइम जॉब करने वाले एक कॉलेज के छात्र लक्ष्मण नगर निवासी विकास (19 वर्ष) की करंट लगने से मौत हो गई। करंट लगने के बाद छात्र को आनन फानन में अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन उससे पहले ही उसकी मौत हो गई। शव को मरच्यूरी में लाने के बाद परिजनों को इसकी जानकारी दी गई। घटना के अगले दिन परिजनों के साथ मृतक छात्र के मोहल्ले के लोग फैक्ट्री के बाहर पहुंचे। वहीं फैक्ट्री संचालक गेट में ताला लगाकर नदारद हो जाने से तनाव की स्थिति बन गई थी। इस बात की जानकारी देते हुए हिंद मजदूर सभा के प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष एवं वरिष्ठ श्रमिक नेता एच. एस. मिश्रा को मौके पर बुलाया गया। जिस पर श्री मिश्रा यूनियन के पांच अन्य पदाधिकारियों के साथ पहुंचे। जिला व पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में श्रमिक नेता एच. एस. मिश्रा ने पीडि़त परिवार से बातचीत के बाद फैक्ट्री संचालक के समक्ष समझौते की रुपरेखा को सामने रखा। इस दौरान भाजपा नेता मनीष पाण्डेय और जेपी यादव भी मौजूद थे। जिसके बाद फैक्ट्री संचालक ने मात्र 4 दिन ही फैक्ट्री में काम करने के बाद करंट लगने से मृत छात्र के अंतिम क्रिया कर्म के लिए तत्काल 50 हजार रुपए नकद और साढ़े 4 लाख रुपए का चेक पीडि़त परिवार को मुआवजा स्वरुप सौंपा। इस दौरान तहसीलदार ने दुर्घटना बीमा तथा श्रम विभाग के प्रावधान के तहत और भी सहायता राशि दिलाने का आश्वासन पीडि़त परिवार को दिया है। यह सहायता राशि 2 से 12 लाख रुपए तक रहने की संभावना है। 

kgnews

Recent Posts

पिच्चेकट्टा जलाशय के कार्यों के लिए 4.85 करोड़ रुपए स्वीकृत

पिच्चेकट्टा जलाशय के कार्यों के लिए 4.85 करोड़ रुपए स्वीकृत

रायपुर  छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा कांकेर जिले के विकासखण्ड-भानुप्रतापपुर के पिच्चेकट्टा जलाशय के…

21 minutes ago
दुष्कर्म के आरोप में डिप्टी कलेक्टर गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप

दुष्कर्म के आरोप में डिप्टी कलेक्टर गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप

मुरैना मुरैना में पदस्थ रहे डिप्टी कलेक्टर अरविंद माहौर के खिलाफ एक युवती की शिकायत…

25 minutes ago
नगरीय निकायों एवं पंचायतों की मतदाता सूची में नाम जोड़ने- काटने के लिये पहली बार ऑनलाइन आवेदन की सुविधा

नगरीय निकायों एवं पंचायतों की मतदाता सूची में नाम जोड़ने- काटने के लिये पहली बार ऑनलाइन आवेदन की सुविधा

नगरीय निकायों एवं पंचायतों की मतदाता सूची में नाम जोड़ने- काटने के लिये पहली बार…

32 minutes ago
छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव में भाजपा-कांग्रेस में कांटे की टक्कर, 3 नगर पंचायत BJP तो 2 पर कांग्रेस का कब्जा

छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव में भाजपा-कांग्रेस में कांटे की टक्कर, 3 नगर पंचायत BJP तो 2 पर कांग्रेस का कब्जा

रायपुर. छत्तीसगढ़ में 1 जून को संपन्न हुए त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकायों के आम…

1 hour ago
CG : प्राकृतिक आपदा पीड़ित के वारिस को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि

CG : प्राकृतिक आपदा पीड़ित के वारिस को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि

कोण्डागांव, कलेक्टर नुपुर राशि पन्ना द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा पीड़ित…

1 hour ago
CG : सायकल रैली का आयोजन 07 जून को

CG : सायकल रैली का आयोजन 07 जून को

उत्तर बस्तर कांकेर, ‘विश्व सायकल दिवस’ के अवसर पर फिट इंडिया मूवमेंट अंतर्गत 07 जून…

1 hour ago