छत्तीसगढ़

CG : एमसीबी रेडक्रॉस सोसायटी ने किया हीरालाल का सम्मान

भृत्य हीरालाल ने रेडक्रॉस सोसायटी को दिया 6 लाख रूपये दान जिले के सबसे प्रेरणादायी व्यक्ति है हीरालाल…कलेक्टर एमसीबी, आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रेडक्रॉस के पदाधिकारी एम. के. राउत, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनरल सेक्रेटरी अशोक कुमार अग्रवाल, जिला शाखा अध्यक्ष कलेक्टर डी. राहुल वेंकट, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे, जिला शाखा नोडल सौमेन्द्र मंडल द्वारा की गई। इस अवसर पर में भृत्य हीरालाल को उनकी असाधारण सेवा और समर्पण के लिए सम्मानित किया गया। हीरालाल ने अपने कार्यस्थल  से सेवानिवृत (भृत्य) नगर पालिका मनेन्द्रगढ़ द्वारा 15 दिसंबर 2023 को अपनी स्वेच्छा से राशि 5 लाख 75 हजार रूपये रेडक्रास सोसायटी मनेन्द्रगढ़ को अनुदान प्रदान किया। साथ ही 25 हजार रूपये दे कर रेडक्रास की स्थायी सदस्यता प्राप्त किया। जिससे वह सभी के लिए एक प्रेरणा बन गए हैं। हीरालाल का जन्म 1942 में जिला अयोध्या उत्तरप्रदेश में हुआ था। ये 10-11 वर्ष की उम्र में लेदरी कॉलरी में कोयला गाड़ी भरने का कार्य करते थे। 22 वर्ष की उम्र में इनका विवाह हुआ। इसके पश्चात् इनके 5 लड़को ने जन्म लिया, लेकिन आज दिनांक में इनका एक ही लडका जीवित है। सोहनलाल जिनकी उम्र 35 वर्ष है लेकिन यह पुत्र अपने पिता से अलग रहता है तथा अनका कोई सहयोग नहीं करता है। हीरालाल द्वारा उपरोक्त राशि पूर्णतः अपनी स्वेच्छा से रेडक्रास सोसायटी मनेन्द्रगढ़ को प्रदान की गई है। जिसमें पीडित व्यक्तियों को मदद की जा सके। जिले के रेडक्रास में उपलब्ध राशि का उपयोग प्रकृतिक आपदा, गंभीर बीमारी के मरीजों की मदद करने के लिये किया जाता है। रेडक्रास के हर जिले में अध्यक्ष कलेक्टर होते है। हीरालाल जो कि एक सामान्य व्यक्ति है तथा धनवान भी नहीं है के द्वारा इतनी बड़ी राशि रेडक्रस को प्रदान की गई है इनके लिये जिला एम.सी.बी. रेडक्रास की पूरी टीम उन्हें कोटि-कोटि धन्यवाद करती है। उपरोक्त अनुदान से सम्पूर्ण जिले एवं प्रदेश में एक संदेश अवश्य जाना चाहिए जिससे प्रेरित होकर जन सामान्य रेडक्रस सोसायटी में अपना सहयोग देकर पीड़ित मानवता की सेवा में भागीदार बन सके। इस मौके पर रेडक्रॉस के जिला शाखा सचिव डॉ. अविनाश ने हीरालाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनका सेवा भाव और निष्ठा समाज के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण है। समारोह में कई गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया और हीरालाल को उनके योगदान के लिए बधाई दी।

kgnews

Recent Posts

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

भोपाल  राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को म.प्र. यात्रा के पहले दिन तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर…

5 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भोपाल  भिंड जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

5 hours ago
एमपी में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज, आतंकी ट्रेनिंग भेजने की थी साजिश

एमपी में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज, आतंकी ट्रेनिंग भेजने की थी साजिश

भोपाल  देश विरोधी गतिविधियों के आरोपितों से पूछताछ में मप्र आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) को…

5 hours ago
विश्व योग एवं संगीत दिवस: सुर-ताल और कला के त्रिवेणी संगम से महकेगा मध्यप्रदेश, 14 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन

विश्व योग एवं संगीत दिवस: सुर-ताल और कला के त्रिवेणी संगम से महकेगा मध्यप्रदेश, 14 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा आगामी 21 जून 2026 को 'विश्व योग एवं…

5 hours ago
तालाब एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त‍: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

तालाब एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त‍: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल जल गंगा संवर्धन अभियान मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि शहर के…

5 hours ago
विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश परियोजनाओं पर हो तेज अमल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश परियोजनाओं पर हो तेज अमल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी भविष्य में अर्थव्यवस्था…

5 hours ago