कोरबा। जिले के कुसमुंडा मार्ग पर तेज रफ्तार ऑटो और स्कूल बस में भिड़ंत हो गई। हादसे में ऑटो चालक सहित 4 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए कोरबा अस्पताल ले जाया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह वैशाली नगर खमरिया मोड के पास कुसमुंडा से कोरबा की ओर जा ऑटो जा रही थी और ग्राम खहरिया से मुख्य रोड पर स्कूल बस आ रही थी, तभी दोनों के बीच टक्कर हुई है।
बताया जा रहा है कि सड़क किनारे खड़े ट्रक की वजह से हादसा हुआ है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को कोरबा अस्पताल ले जाया गया है। स्कूल का अवकाश घोषित होने के कारण स्कूल बस पर बच्चे नहीं थे। बस में चालक और हेल्पर थे, जो किसी काम से कोरबा आ रहे थे।
रायपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर से आयोजित…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने सिंहस्थ : 2028 में…
भोपाल भारत की प्राचीन सांस्कृतिक परंपरा ने विश्व को सदैव जीवन जीने की दिशा दी…
रायपुर कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों के उपयोग को बढ़ावा देने तथा महिला किसानों को…
भोपाल राष्ट्रपतिदौपदी मुर्मु के मुख्य आतिथ्य में 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस राज्य स्तरीय कार्यक्रम रविवार…
बैकुंठपुर. भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कद्दावर स्थानीय नेता सहित तीन लोगों को 16 जून…