रायगढ़। तालाब नहाने जा रहे नाबालिग युवक को तेज रफ्तार ऑटो ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, चक्रधर नगर थाना अंतर्गत कुकुर्दा का रहने वाला अंकुश मेहर, पिता सुदामा मेहर साइकिल से नहाने जा रहा था। इसी दौरान नदी पुल के पास ऑटो चालक ने उसे पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद ग्रामीणों ने ऑटो चालक को पकड़े रखा। बताया जा रहा है कि ऑटो चालक का नाम संजय अग्रवाल है। घटना के बाद ऑटो चालक ने अपने दोस्तों को बुलाया और कार से घायल नाबालिग को देखने उसके परिजनों के पास गया।
हॉस्पिटल में नाबालिग की मौत की सूचना मिलते ही ऑटो चालक फरार हो गया। पुलिस ने मामले में मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार ऑटो चालक की तलाश जारी है। अंकुश मेहर 10वीं कक्षा में अघोर आश्रम बनोरा में पढ़ता था। उसकी बोर्ड परीक्षा 8 दिन बाद शुरू होने वाली थी और वह इसकी तैयारी में जुटा हुआ था। हादसे में उसकी मौत ने परिवार और स्कूल में शोक का माहौल बना दिया।
रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में पुलिस पेट्रोलिंग टीम के साथ वाद-विवाद और…
राजनांदगांव| ठाकुर प्यारेलाल चौक से गठुला तक सड़क के कई हिस्सों में पर्याप्त रोशनी नहीं…
राजनांदगांव| कलेक्ट्रेट के पास एटीएम बूथ के सामने सड़क किनारे नाली पर गड्ढा लोगों के…
रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में मंगलवार रात लूट की बड़ी…
राजनांदगांव | शहर को आकर्षक बनाने के लिए विभिन्न स्थानों पर कराई गई चित्रकारी और…
राजनांदगांव| बारिश का मौसम शुरू होने से पहले कलेक्ट्रेट परिसर की नालियों की सफाई नहीं…