छत्तीसगढ़

CG : ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का मास्टरमाइंड रायपुर क्राइम ब्रांच की हिरासत में

रायपुर । राजधानी रायपुर में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रायपुर क्राइम ब्रांच ने ऑनलाइन सट्टे के कथित मास्टरमाइंड अमित जंघेल और उसके साथी मोंटू नामक खाईवाल को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि दोनों लंबे समय से शहर के अलग-अलग इलाकों में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का नेटवर्क संचालित कर रहे थे। कार्रवाई के बाद सट्टा कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है। सूत्रों के मुताबिक अमित जंघेल ऑनलाइन सट्टे की दुनिया का पुराना खिलाड़ी माना जाता है। वह रायपुर के कई इलाकों में आईडी उपलब्ध कराकर लोगों से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलवाता था।

बताया जा रहा है कि स्टेशन रोड लोधीपारा, गुढ़ियारी, श्रीनगर, गौंगांव, कोटा, रामसागरपारा, बढ़ईपारा और फाफाडीह जैसे क्षेत्रों में उसका नेटवर्क फैला हुआ था। यहां एजेंटों के जरिए लोगों को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की आईडी देकर सट्टा संचालित किया जाता था। जानकारी के अनुसार अमित जंघेल का पार्टनर मोंटू एमजी रोड इलाके में पान दुकान की आड़ में इस अवैध कारोबार को संचालित करता था। पुलिस को लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि दुकान की आड़ में ऑनलाइन सट्टे का संचालन किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी अलग-अलग माध्यमों से युवाओं और क्रिकेट प्रेमियों को सट्टे के जाल में फंसा रहे थे।

सूत्रों का कहना है कि दोनों के तार चर्चित एमएन गैंग से भी जुड़े हुए बताए जा रहे हैं। हालांकि पुलिस की ओर से आधिकारिक तौर पर इस संबंध में अभी ज्यादा जानकारी साझा नहीं की गई है, लेकिन प्रारंभिक जांच में कई अहम सुराग मिलने की बात सामने आ रही है। पुलिस अब आरोपियों के मोबाइल फोन, लैपटॉप और बैंकिंग ट्रांजेक्शन की जांच कर रही है, ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके। बताया जा रहा है कि रायगढ़ पुलिस से मिले इनपुट के आधार पर रायपुर क्राइम ब्रांच ने यह कार्रवाई की।

इसके बाद दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई। पुलिस को आशंका है कि इस नेटवर्क के जरिए करोड़ों रुपये का ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा था। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस कारोबार से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं। क्राइम ब्रांच की इस कार्रवाई के बाद राजधानी में अवैध सट्टा कारोबार पर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऑनलाइन सट्टे और अवैध जुए के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इस तरह के अवैध कारोबार में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

kgnews

Recent Posts

RSS विचारक मुकुल कानिटकर का बड़ा बयान, बोले- ‘भ्रष्ट लोगों की समाज में नहीं हो प्रतिष्ठा’

RSS विचारक मुकुल कानिटकर का बड़ा बयान, बोले- ‘भ्रष्ट लोगों की समाज में नहीं हो प्रतिष्ठा’

रायपुर. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के पंचम सरसंघचालक स्व. कुप्पाहली सीतारमैया सुदर्शन की जयंती के…

33 minutes ago
MP में हीटवेव का अलर्ट! जबलपुर समेत 5 जिलों में अगले 4 दिन लू का कहर, 25 जून के बाद मानसून की एंट्री

MP में हीटवेव का अलर्ट! जबलपुर समेत 5 जिलों में अगले 4 दिन लू का कहर, 25 जून के बाद मानसून की एंट्री

भोपाल  मध्य प्रदेश में 26 जून तक हीटवेव (लू), गर्मी और आंधी-बारिश वाला मौसम रहेगा।…

38 minutes ago
चीता परिवार को देखने के बाद राष्ट्रपति लौटीं दिल्ली, ग्वालियर एयरपोर्ट पर हुआ भव्य विदाई समारोह

चीता परिवार को देखने के बाद राष्ट्रपति लौटीं दिल्ली, ग्वालियर एयरपोर्ट पर हुआ भव्य विदाई समारोह

ग्वालियर  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मध्यप्रदेश के भ्रमण के उपरांत 22 जून को सुबह 10.35 बजे…

38 minutes ago
CG : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग बना वैश्विक जनआंदोलन: देवेन्द्र प्रताप सिंह …

CG : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग बना वैश्विक जनआंदोलन: देवेन्द्र प्रताप सिंह …

एमसीबी । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को मनेन्द्रगढ़ योग, स्वास्थ्य और जनजागरण…

1 hour ago
CG : प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल पर वरिष्ठजनों का लिया आशीर्वाद …

CG : प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल पर वरिष्ठजनों का लिया आशीर्वाद …

अम्बिकापुर । देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार जनादेश प्राप्त कर 12 वर्षों…

1 hour ago
भाजपा नेता की हत्या के बाद एक्शन मोड में प्रशासन, रात में रेत भंडारण की जांच में जुटी संयुक्त उड़नदस्ता टीम

भाजपा नेता की हत्या के बाद एक्शन मोड में प्रशासन, रात में रेत भंडारण की जांच में जुटी संयुक्त उड़नदस्ता टीम

रायपुर. कोरिया जिले में रेत उत्खनन को लेकर हुए विवाद के बाद भाजपा नेता की…

2 hours ago