छत्तीसगढ़

CG : ओडिशा से जगदलपुर की किशोरी का रेस्क्यू, अपहरण करने वाले अरेस्ट

जगदलपुर। युवक ने नाबालिग से दोस्ती की। उसे प्यार के जाल में फंसाया। फिर बहला-फुसलाकर उसे अपने साथ ओडिशा ले गया। वहीं परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने ओडिशा से ढूंढ निकाला। अपहरण के मामले में 2 युवकों को भी गिरफ्तार किया गया है। मामला परपा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, 17 मार्च 2025 को नाबालिग के परिजन परपा थाना पहुंचे और FIR दर्ज करवाई थी। परिजनों ने पुलिस को बताया था कि उनकी नाबालिग बेटी घर से बाहर किसी काम से गई हुई थी। शाम तक वह घर नहीं लौटी। उन्हें शक है कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसे गुमराह कर अपने साथ ले गया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज की और नाबालिग की तलाश में जुट गई।

नाबालिग के फोन कॉल्स की हिस्ट्री खंगाली गई। साथ ही उसके करीबियों के यहां भी पता लगाया गया। पुलिस को पता चला कि एक युवक उसे ओडिशा की तरफ लेकर गया है। वहीं पुलिस ने साइबर सेल की मदद ली। फोन को ट्रेस करवाया। इसके बाद पुलिस को इनपुट मिला कि वह ओडिशा के नवरंगपुर जिले में है। जिसके बाद परपा से एक टीम को ओडिशा के नवरंगपुर भेजा गया था। पुलिस ने वहां एक घर से नाबालिग को बरामद किया। साथ ही एक युवक को भी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार युवक का नाम अनीश ठाकुर (21) है, जो जैतगिरी का रहने वाला है। आरोपी युवक ने पूछताछ में बताया कि वह नाबालिग को शादी के लिए भगाकर ले गया था। पुलिस ने कुछ साक्ष्य जुटाए तो पता चला कि नाबालिग को आरोपी के साथ भगाने में दीपक ठाकुर (33) नाम के युवक का भी हाथ था। जिसके बाद पुलिस ने उसे पर भी कार्रवाई की। इन दोनों युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

kgnews

Recent Posts

मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से शनिवार को भोपाल में…

4 hours ago
भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल भोपाल जिले के थाना कटारा हिल्स क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…

4 hours ago
“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित "SAFE CLICK 2.0" साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत…

4 hours ago
केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के…

4 hours ago
टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं

टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं

भोपाल  खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित "टैलेंट सर्च 2026-27" अभियान प्रदेश के…

5 hours ago
कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

भोपाल मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी…

5 hours ago