छत्तीसगढ़

CG : कटघोरा एसडीएम द्वारा अवैध रेत उत्खनन पर की गई बड़ी कार्रवाई कृ एक ट्रैक्टर जप्त, अन्य के खिलाफ होगी सख्त कानूनी कार्यवाही

कोरबा, एसडीएम कटघोरा तन्मय खन्ना (आईएएस) द्वारा आज जुराली घाट क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन की कार्रवाई के दौरान 6-7 ट्रैक्टरों को मौके पर रेत उत्खनन करते देखा गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम द्वारा तत्काल राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर पहुंचकर जप्ती की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

    संयुक्त टीम के पहुंचते ही अधिकांश ट्रैक्टर चालक मौके से भागने का प्रयास करने लगे। इसके बावजूद एसडीएम खन्ना स्वयं नदी पार कर दूसरे छोर में उत्खनन कर रहे ट्रैक्टर तक पहुंचे और उसे पकड़ने में सफलता हासिल की।

उक्त वाहन ट्रैक्टर क्रमांक सीजी 12 बी यू 6784 मौके पर 1 ट्रिप रेत छोड़कर भाग गया, जिसे जप्त कर थाना कटघोरा में सुपुर्द किया गया। वाहन पर अंकित ’श्रीकृष्णा ट्रैक्टर’ से जानकारी लेने पर ज्ञात हुआ कि ट्रैक्टर भरत प्रजापति के स्वामित्व का है।

    इसके अतिरिक्त, अन्य ट्रैक्टर चालक भी भागने की कोशिश में अपने मोबाइल फोन मौके पर छोड़कर फरार हो गए। इन मोबाइल फोन के आधार पर उनकी पहचान की जा रही है।

    एसडीएम ने थाना प्रभारी को निर्देशित किया है कि संबंधित सभी व्यक्तियों के विरुद्ध नियमों के तहत कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि अवैध रेत उत्खनन पर प्रभावी रोक लग सके।

kgnews

Recent Posts

संवेदनशील पुलिस, सुरक्षित नागरिक: डॉयल-112 की त्वरित कार्रवाई से सर्पदंश पीड़ित महिला को मिला जीवनदान

संवेदनशील पुलिस, सुरक्षित नागरिक: डॉयल-112 की त्वरित कार्रवाई से सर्पदंश पीड़ित महिला को मिला जीवनदान

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार आम नागरिकों को त्वरित, संवेदनशील और…

9 hours ago
पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के होनहार बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना

पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के होनहार बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना

रायपुर छत्तीसगढ़ के श्रम विभाग द्वारा संचालित अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के तहत पंजीकृत निर्माण…

9 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नवा रायपुर के विकास को नई गति: मंत्रिपरिषद् ने OTS योजना-2026 को दी मंजूरी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नवा रायपुर के विकास को नई गति: मंत्रिपरिषद् ने OTS योजना-2026 को दी मंजूरी

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिपरिषद् की बैठक में नवा रायपुर…

9 hours ago
राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी के सहयोग से जेल विभाग की ऐतिहासिक पहल

राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी के सहयोग से जेल विभाग की ऐतिहासिक पहल

भोपाल  मध्यप्रदेश जेल विभाग ने बंदियों के समग्र स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण…

10 hours ago
तेन्दूपत्ता संग्राहकों के खातों में पहुंचने लगी बोनस राशि

तेन्दूपत्ता संग्राहकों के खातों में पहुंचने लगी बोनस राशि

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की पहल और वन मंत्री  केदार कश्यप के मार्गदर्शन में वर्ष…

10 hours ago
मंत्री सारंग ने की नरेला विधानसभा के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

मंत्री सारंग ने की नरेला विधानसभा के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने शुक्रवार को मंत्रालय में…

10 hours ago