छत्तीसगढ़

CG : कमरे में मृत मिली पत्नी, पति पुलिस हिरासत में

कोरबा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. मोती सागरपारा बस्ती में एक महिला की घर में संदिग्ध परिस्थिति में लाश मिली है. लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है. वहीं संदेही पति को पुलिस ने हिरासत में लिया है. मिली जानकारी के अनुसार, कोरबा के कोतवाली थाना क्षेत्र के मोती सागरपारा बस्ती में महिला की उसके घर के कमरे में लाश मिली है. यह घटना शुक्रवार देर शाम की है. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मृतका के पति को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है. मृतिका पूजा बरेठ (22 वर्ष) मोती सागर पारा की रहने वाली थी

जिसकी दोस्ती दो साल पहले राजेंद्र गोड़ उर्फ ​​लूडो से हुई थी फिर दोस्ती प्यार में बदल गई जहां बात शादी तक पहुंच गई. दोनों ने प्रेम विवाह कर एक साथ जीवन बिताने का फैसला किया और प्रेम विवाह के बाद पारिवारिक जीवन जी रहे थे. शादी के बाद उनका एक लड़का भी हुआ जो डेढ़ साल का है. मृतका के परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही युवक उसे परेशान करता था. वह पूजा के साथ मारपीट कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है. पूजा की हत्या का आरोप भी उसके पति पर ही लगाया गया है.

kgnews

Recent Posts

CG : भारी बारिश का अलर्ट छत्तीसगढ़ में …

CG : भारी बारिश का अलर्ट छत्तीसगढ़ में …

रायपुर: दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरे छत्तीसगढ़ में एक्टिव हो गया है। पिछले 24 घंटों में सरगुजा…

10 seconds ago
CG : घर में आग लगने से गैस सिलेंडर फटा, युवक गंभीर रूप से झुलसा …

CG : घर में आग लगने से गैस सिलेंडर फटा, युवक गंभीर रूप से झुलसा …

बिलासपुर। रतनपुर के कृष्णा अर्जुनी तालाब के पास बुधवार शाम एक मकान में लगी आग…

3 minutes ago
CG : बाथरूम साफ नहीं होने से बिलासपुर सिम्स में फैली बदबू …

CG : बाथरूम साफ नहीं होने से बिलासपुर सिम्स में फैली बदबू …

बिलासपुर। संभाग के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) में एक बार फिर…

8 minutes ago
CG : बलौदाबाजार में एक्सीडेंट, शराब दुकान के 2 कर्मचारियों की मौत …

CG : बलौदाबाजार में एक्सीडेंट, शराब दुकान के 2 कर्मचारियों की मौत …

बलौदाबाजार। जिले में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां…

11 minutes ago
CM हेल्पलाइन में 1.77 लाख शिकायतें 3 महीने से लंबित, जनता की सुनवाई पर लगा ब्रेक!

CM हेल्पलाइन में 1.77 लाख शिकायतें 3 महीने से लंबित, जनता की सुनवाई पर लगा ब्रेक!

भोपाल  प्रदेश में आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए बनाई गई मुख्यमंत्री…

28 minutes ago
समय पर मिली सम्मान निधि, किसानों की उम्मीदों को मिली नई उड़ान

समय पर मिली सम्मान निधि, किसानों की उम्मीदों को मिली नई उड़ान

रायपुर  मुख्यमंत्रीविष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में किसानों के हितों को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते…

49 minutes ago