डोंगरगढ़ शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 4 दिसम्बर को महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ. ईव्ही रेवती के निर्देशन एवं कम्प्यूटर साइंस विभाग की तूलिका चक्रवर्ती के मागदर्शन में महाविद्यालय में वर्ल्ड कंप्यूटर लिटरेसी डे (विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस) के उपलक्ष्य में लेट्स नो मोर अबाउट कंप्यूटर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ ईवी रेवती तथा निर्णायक के रूप में सहायक प्राध्यापक गोपालकृष्ण यादव, बेदप्रकाश साहू व सोनाली लोया उपस्थित थे। कार्यक्रम में कंप्यूटर विभाग के विद्यार्थियों ने कंप्यूटर के विभिन्न भागो जैसे मॉनिटर, कीबोर्ड, सीपीयू माउस, मदर बोर्ड आदि का रोल प्ले किया। इस कार्यक्रम में कुल 24 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रथम स्थान दुलेश्वरी, द्वितीय अंशिका व तृतीय स्थान योगिता ने प्राप्त। प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह एवं सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। प्राचार्य व तीनों निर्णायकों ने अपने विचार रखे और बताया कि कैसे कंप्यूटर का ज्ञान होना आज के समय के लिए बहुत आवश्यक है और इस प्रकार के कार्यक्रमों से विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन होता है। वे नयी नयी चीजें सीखते हैं।
Home »






