CG : करोड़ों रुपए की पैंगोलिन की स्केल बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

सरगुजा। बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ क्षेत्र में वन विभाग को वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। अंबिकापुर रेंजर निखिल पैकरा के नेतृत्व में सरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर जिलों के वन विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 6 किलो पैंगोलिन की स्केल जब्त की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये आंकी गई है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लीलाराम कुजूर (36 वर्ष, निवासी कुसमी) और लवंग साय (38 वर्ष, निवासी करूंधा) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह तस्करी एक संगठित गिरोह के माध्यम से की जा रही थी, जिसमें और भी लोग शामिल हो सकते हैं। वन विभाग की टीमें अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं और पूरे नेटवर्क की तह तक पहुंचने के लिए विस्तृत जांच जारी है।

वन अधिकारियों के अनुसार, पैंगोलिन विश्व स्तर पर सबसे अधिक तस्करी किए जाने वाले स्तनधारियों में शामिल है। इसकी स्केल का उपयोग पारंपरिक औषधियों और दुर्लभ कलात्मक वस्तुओं के निर्माण में किया जाता है, जिससे यह अवैध व्यापार का एक बड़ा केंद्र बन चुका है। इसके संरक्षण को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई सख्त नियम लागू हैं। वन विभाग ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में इस गिरोह के अन्य सदस्यों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

kgnews

Recent Posts

CG : पंचायत सचिव गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज दिखाकर बेच दिया था जमीन …

CG : पंचायत सचिव गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज दिखाकर बेच दिया था जमीन …

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में आर्थिक एवं संपत्ति…

3 minutes ago
CG : एएचपी बीएसयूपी कॉलोनी में नवीन पुलिस सहायता केंद्र का शुभारंभ …

CG : एएचपी बीएसयूपी कॉलोनी में नवीन पुलिस सहायता केंद्र का शुभारंभ …

रायपुर। कमिश्नरेट पुलिस द्वारा आमजन की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने और पुलिसिंग…

7 minutes ago
CG : सूरजपुर में 15 नए एसआई की थानों में शुरू हुई व्यावहारिक ट्रेनिंग …

CG : सूरजपुर में 15 नए एसआई की थानों में शुरू हुई व्यावहारिक ट्रेनिंग …

सूरजपुर। जिले को 15 नए एसआई मिले हैं। बेसिक ट्रेनिंग पूरी करने के बाद इन…

12 minutes ago
CG : जनकपुर में जंगल के पास अज्ञात शव मिला, हत्या की आशंका …

CG : जनकपुर में जंगल के पास अज्ञात शव मिला, हत्या की आशंका …

एमसीबी। एमसीबी जिले के जनकपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुवांरपुर चौकी के भुतहा नाला इलाके में…

24 minutes ago
CM साय आज चन्द्रनाहू कुर्मी समाज के केंद्रीय अधिवेशन में करेंगे शिरकत

CM साय आज चन्द्रनाहू कुर्मी समाज के केंद्रीय अधिवेशन में करेंगे शिरकत

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रविवार काे रायपुर और धमतरी जिले में आयोजित विभिन्न…

25 minutes ago
CG : समाज की प्रगति और राष्ट्र निर्माण में सहभागिता पर किया विस्तृत उद्बोधन …

CG : समाज की प्रगति और राष्ट्र निर्माण में सहभागिता पर किया विस्तृत उद्बोधन …

रायपुर। वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि कोई भी समाज तभी आगे बढ़ता है जब…

28 minutes ago