छत्तीसगढ़

CG : कल TET और PPT की परीक्षा

रायगढ़। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर द्वारा 23 जून 2024 को दो पाली में टीईटी एवं पीपीटी की आयोजित की जायेगी। जिसमें प्रात: 9 से दोपहर 12.15 बजे तक पीपीटी एवं प्रात: 9.30 से दोपहर 12.15 बजे तक टीईटी परीक्षा होगी। कक्षा 01 से 05 कक्षा अध्यापन करने वालों के लिए सायं की पाली को 2 से 4.45 बजे तक टीईटी, कक्षा 06 से 08 तक अध्ययन करने वालों के लिये परीक्षा आयोजित की जायेगी।

Collector Raigarh जिसमें रायगढ़ जिले के अंतर्गत प्रथम प्रात: की पाली में पीपीटी के लिये 07 परीक्षा केंद्र एवं टीईटी के लिये 34 केंद्र कुल 41 परीक्षा केंद्र बनाये गये है। जिसमें जिसमें प्रात: की पाली में पीपीटी परीक्षा के लिए निर्धारित 07 परीक्षा केंद्रों में 1872 परीक्षार्थी एवं टीईटी परीक्षा के लिये निर्धारित 34 परीक्षा केंद्रों में 9861 परीक्षार्थी पंजीकृत है। इसी तरह शाम की पाली में 50 परीक्षा केंद्रों में 15254 परीक्षार्थी पंजीकृत है। उपरोक्त परीक्षा केंद्रों के लिये जिला स्तर से केन्द्रवार पर्यवेक्षक नियुक्ति की गई है।

परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए कलेक्टर रायगढ़ द्वारा महेश शर्मा डिप्टी कलेक्टर, रायगढ़ मोबा.नं. 7746859383 को नोडल अधिकारी एवं भुवनेश्वर पटेल, एपीसी, समग्र शिक्षा मोबा.नं. 7000081311 को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। परीक्षा के सुव्यवस्थित संचालन सम्पन्न करने के लिये सभी केंद्राध्यक्षों, जिला द्वारा नियुक्त आब्जर्वर एवं समन्वयक संस्था से नियुक्त ऑब्जर्वर की ब्रीफिंग 20 जून 2024 को किरोड़ीमल शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय रायगढ़ में आयोजित की गई।

दिव्यांग परीक्षार्थी होंगे शामिल

23 जून को आयोजित पीपीटी परीक्षा में 02 दिव्यांग एवं टीईटी परीक्षा में 12 परीक्षार्थी शामिल होंगे, जिसमें 10 परीक्षार्थी स्वयं लेखक लेकर आयेंगे, 02 परीक्षार्थी के लिये लेखक व्यवस्था व्यापम की ओर से केंद्राध्यक्ष द्वारा की जायेगी, इसी तरह शाम की पाली में 15 दिव्यांग परीक्षार्थी शामिल होंगे जिसमें 10 परीक्षार्थी स्वयं लेखक ले के आयेंगे, जबकि 05 परीक्षार्थियों के लिये लेखक की व्यवस्था व्यापम की ओर से केंद्राध्यक्षों द्वारा की जायेगी

उडऩदस्ता दलों का गठन

प्रत्येक परीक्षा केंद्र में जिला नोडल द्वारा से नियुक्त ऑब्जर्वर एवं समन्वयक संस्था से नियुक्त ऑब्जर्वर के साथ-साथ जिला स्तर से 05 उडऩदस्ता दल समीर बड़ा डिप्टी कलेक्टर रायगढ़ लोमश मिरी तहसीलदार रायगढ़, नेहा उपाध्याय तहसीलदार पुसौर, नरेन्द्र कुमार चौधरी जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा एवं शैलेन्द्र कुमार कर्ण प्राचार्य शा उ मा वि रायकेरा के नेतृत्व में 03 सदस्यीय उडऩदस्ता दल का गठन किया गया है, जो उनके लिये निर्धारित परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण करेंगे।

kgnews

Recent Posts

कलेक्टर के निर्देशन में एसडीएम ने वेंकटनगर सहकारी समिति का किया निरीक्षण

कलेक्टर के निर्देशन में एसडीएम ने वेंकटनगर सहकारी समिति का किया निरीक्षण

अनूपपुर.  कलेक्टर हर्षल पंचोली के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतहरी श्री कमलेश पुरी ने…

6 hours ago
जिला चिकित्सालय अनूपपुर में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

जिला चिकित्सालय अनूपपुर में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

अनूपपुर.  जिला चिकित्सालय अनूपपुर में एस.वी. सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, शहडोल तथा जिला चिकित्सालय…

6 hours ago
गोविंद गोयल बोले- आवासीय परिसरों में संचालित व्यापार पर कार्रवाई तत्काल रोकी जाए

गोविंद गोयल बोले- आवासीय परिसरों में संचालित व्यापार पर कार्रवाई तत्काल रोकी जाए

भोपाल.  17 एवं 20 जुलाई को नगर निगम भोपाल द्वारा आवासीय परिसरों में संचालित व्यावसायिक…

6 hours ago
फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण :…

6 hours ago
जबलपुर हाईकोर्ट की सख्ती का बड़ा असर: NHAI ने टोल टैक्स में की 70 फीसदी तक की कटौती

जबलपुर हाईकोर्ट की सख्ती का बड़ा असर: NHAI ने टोल टैक्स में की 70 फीसदी तक की कटौती

जबलपुर बदहाल रोड के बावजूद टोल वसूली पर जबलपुर हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है। इस…

6 hours ago
CG Crime News: 9वीं के छात्र का जंगल में मिला शव, चेहरे पर पत्थर से हमला, हत्या की आशंका

CG Crime News: 9वीं के छात्र का जंगल में मिला शव, चेहरे पर पत्थर से हमला, हत्या की आशंका

अंबिकापुर. अंबिकापुर के टिहरी जंगल में 9वीं कक्षा के छात्र की बेरहमी से हत्या कर…

7 hours ago