रायपुर। छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री अधिकतम तापमान बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने मुताबिक आज रायपुर समेत अन्य शहरों में गर्मी के और बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार रविवार को राजधानी में तापमान के 43 डिग्री पार होने की संभावना है। 6 मई यानी सोमवार को रायपुर, बस्तर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कुछ जिलों में अंधड़ चलने के साथ ही हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। शनिवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री तिल्दा में दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री बलरामपुर में रहा। प्रदेश के 10 जिलों का तापमान 41 डिग्री से ऊपर है। नया सिस्टम बनने के कारण रायपुर, बस्तर और सरगुजा संभाग के कुछ इलाकों में 6 और 7 मई को गरज-चमक और अंधड़ के साथ बूंदाबांदी हो सकती हैं। इससे तापमान में कमी आएगी, लेकिन सिस्टम का असर ज्यादा समय तक नहीं रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि बादल छंटते ही तापमान 4 से 5 डिग्री तक बढ़ सकता है।
रायपुर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आमजनो की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से…
भोपाल भोपाल जिले के थाना अशोका गार्डन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…
रायपुर भारत सरकार के केबिनेट सचिव डॉ. टी.व्ही.सोमनाथन ने आज नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंस…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज बिलासपुर प्रवास के दौरान…
रायपुर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने प्रदेशवासियों से पर्यावरण…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के प्रशिक्षण तंत्र की उत्कृष्ट परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पुलिस प्रशिक्षण…