छत्तीसगढ़

CG : कलयुगी बाप ने बेटे को दिया ज़हर, दरिंदा गिरफ्तार

बलरामपुर बलरामपुर जिले के पिपरसोत गांव में 4 साल के बेटे की हत्या करने वाले आरोपी पिता को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया। 28 फरवरी को नशे में धुत आरोपी ने अपने बेटे को जहर पिलाकर मार डाला था। फिलहाल आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, जमुआटांड गांव के वीरकीमा पारा में रहने वाला सहन चेरवा 28 फरवरी की रात शराब के नशे में धुत होकर अपने घर पहुंचा। शराब के नशे में वो अपनी पत्नी से लड़ाई करने लगा और उससे मारपीट कर घर से भगा दिया। इसके बाद उसने 4 साल के बेटे को कीटनाशक पिला दिया, फिर खुद भी जहर पी लिया।

पत्नी जब घर लौटी, तो देखा कि पति जमीन पर लेटा है और बेटा उल्टी कर रहा है। पास जाने पर उसे कीटनाशक की गंध आई। पत्नी ने तुरंत पड़ोसियों को बुलाया और दोनों को बलरामपुर जिला अस्पताल लेकर गई। वहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने पिता-बेटे को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान 4 साल के बच्चे की मौत हो गई। वहीं आरोपी पिता का इलाज किया जा रहा था। पत्नी के बयान के आधार पर पुलिस ने पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 302 के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। सिटी कोतवाली प्रभारी नरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : डीएमएफ अंतर्गत जिला अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति

राजनांदगांव : डीएमएफ अंतर्गत जिला अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति

राजनांदगांव । जिला खनिज न्यास मद (डीएमएफ) अंतर्गत जिले के शासकीय चिकित्सालयों में संविदा स्त्री…

33 minutes ago
डिफॉल्टरों को दोबारा लीज देने पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से मांगा जवाब

डिफॉल्टरों को दोबारा लीज देने पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से मांगा जवाब

ग्वालियर  मध्य प्रदेश में खनिज विभाग के अफसरों और खनन माफिया की सांठगांठ से चल…

50 minutes ago
नैनो उर्वरकों के उपयोग से लागत में कमी और उत्पादन में होती है वृद्धि

नैनो उर्वरकों के उपयोग से लागत में कमी और उत्पादन में होती है वृद्धि

नैनो उर्वरकों के उपयोग से लागत में कमी और उत्पादन में होती है वृद्धि किसानों…

1 hour ago
हिस्ट्रीशीटर नशा तस्कर मुकेश बनिया की 42 लाख रुपये की संपत्ति अटैच, पुलिस का बड़ा एक्शन

हिस्ट्रीशीटर नशा तस्कर मुकेश बनिया की 42 लाख रुपये की संपत्ति अटैच, पुलिस का बड़ा एक्शन

रायपुर. नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता…

1 hour ago
MP में 10 साल बाद पदोन्नति प्रक्रिया तेज, आरक्षित वर्ग को दोहरा लाभ देने की तैयारी; सामान्य वर्ग ने जताई आपत्ति

MP में 10 साल बाद पदोन्नति प्रक्रिया तेज, आरक्षित वर्ग को दोहरा लाभ देने की तैयारी; सामान्य वर्ग ने जताई आपत्ति

भोपाल  प्रदेश में पदोन्नति की तैयारी है। इसके लिए पदोन्नति के पदों का निर्धारण किया…

1 hour ago