छत्तीसगढ़

CG : कलयुगी मां ने अपनी तीन संतानों को दिया खौफनाक मौत,

औरैया। औरैया जिले में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मां अपने मासूम बच्चों की हत्यारी बन गई. अपने चारों बच्चों को घाट पर साथ लेकर आई उन्हें कुछ खिलाया और बाद मे पानी मे डुबो दिया. इस घटना की जानकारी लगते ही पुलिस के हाथ पाव फूल गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने दो मासूम बच्चे का शव घाट से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं मौके पर ही एक मासूम बच्चा सही मिला, जिसे अस्पताल में भेज दिया गया, जहां एक और बच्चे के शव की तलाश की जा रही है, जिसने अपने हत्यारी मां की पूरी दशता पुलिस को सुनाई. जिसके बाद आरोपी महिला को पुलिस ने हिरासत में लेकर घटना को लेकर पूछताछ मे जुट गई है. यह पूरी घटना जनपद औरैया के फफूंद क्षेत्र के शमपुर घाट की है, जहां पुलिस को एक सूचना मिली की घाट पर दो बच्चों के शव पड़े हैं, जिसके बाद मौके पर दो थाने का फोर्स मौके पर पंहुचे तो पुलिस के भी होश उड़ गए. मामले की जानकारी लगते ही खुद एसपी मौके पर पहुंचीं और दोनों शवों की शिनाख्त करने में जुटीं. तो वहीं एक और बच्चा मिला जिसने इस पूरी घटना को लेकर बताया कि इस पूरी घटना के मम्मी हम सभी चारो भाईयों को सुबह यहां पर लाई थीं और कुछ खिलाया भी था, जिसमें दो-दो भाइयों को पानी में डूबा दिया और एक अभी भी लापता है, जिसके बाद बच्चे से पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर उससे घटना को अंजाम देने की वजह पूछ रही है. एसपी चारू निगम ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि सुबह फफूंद थाने में एक सूचना मिली थी. जिसमें दो बच्चों के डूबने की बात सामने आई थी, जहां मौके पर पहुंचे तो एक बच्चा और मिला जिसने इस पूरी घटना को लेकर बताया. प्रियंका नाम की महिला अटा बरौआ की रहने वाली है, जिसके पति की डेथ हो चुकी है और वह अपने चचेरे देवर के साथ रहती थी. आज सुबह महिला इन चारों बच्चो को जिनकी उम्र 5 साल, 4 साल, 3 साल, 2 साल है इन सभी को घाट पर लेकर आई, कुछ खिला कर इन चारों बच्चों को पानी मे डुबो कर चली गई, जिसमें दो बच्चों की बॉडी मौके पर ही मिल गई और एक बच्चा अभी भी लापता है और एक बच्चा सही है. लापता बच्चे की भी सम्भवता उस की मौत हो चुकी है. उसकी भी बॉडी को टीम ढूढ़ने में लगी है. इस घटना को लेकर महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही हे. घटना से आस पास के लोग दहशत में हैं कि आखिर कोई मां ऐसी कैसे हत्यारिन बन सकती है.

kgnews

Recent Posts

CG कॉलेज एडमिशन 2026: तीसरी मेरिट लिस्ट के बाद भी हजारों सीटें खाली, बढ़ी चिंता

CG कॉलेज एडमिशन 2026: तीसरी मेरिट लिस्ट के बाद भी हजारों सीटें खाली, बढ़ी चिंता

राजनांदगांव. जिले के महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष प्रवेश के लिए तीसरी मेरिट सूची जारी…

17 minutes ago
भोपाल मेट्रो ने पकड़ी रफ्तार! 25 जुलाई से हर 15 मिनट में मिलेगी ट्रेन, टिकट पर मिलेगा भारी डिस्काउंट

भोपाल मेट्रो ने पकड़ी रफ्तार! 25 जुलाई से हर 15 मिनट में मिलेगी ट्रेन, टिकट पर मिलेगा भारी डिस्काउंट

भोपाल   भोपालवासियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। शनिवार से भोपाल मेट्रो का…

26 minutes ago
एसीसी खदान बनेगी जल संरक्षण का मॉडल, वर्षाजल संचयन के साथ पर्यटन केंद्र के रूप में होगा विकास

एसीसी खदान बनेगी जल संरक्षण का मॉडल, वर्षाजल संचयन के साथ पर्यटन केंद्र के रूप में होगा विकास

एसीसी खदान में संग्रहित होगा वर्षाजल, संचयन मॉडल का निगमायुक्त ने किया निरीक्षण, पौधारोपण, फेंसिंग…

36 minutes ago

खबर का असर: 20 दिन बाद इमिलिया पंचायत पहुंची जांच टीम, शिकायतकर्ताओं को अंधेरे में रख हुई जांच, खानापूर्ति के आरोप

खबर का असर:   20 दिन बाद इमिलिया पंचायत पहुंची जांच टीम, शिकायतकर्ताओं को अंधेरे में…

36 minutes ago

ई-ऑटो में शराब तस्करी का खुलासा, 8 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

इलेक्ट्रिक ऑटो से कर रहा था शराब तस्करी, कोतवाली पुलिस ने दबोचा, तस्कर से पकड़ा…

46 minutes ago
CG : बाथरूम में प्रोफेसर मृत मिले …

CG : बाथरूम में प्रोफेसर मृत मिले …

बिलासपुर। गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम में गाना गाते समय हार्ट अटैक आने…

49 minutes ago